फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh Envoy Summoned By Foreign Ministry Day After Dhaka Summons Indian Diplomat Latest News Update

Bangladesh Envoy Summoned: भारत की बांग्लादेश पर जवाबी कार्रवाई,  विदेश मंत्रालय ने राजदूत को किया तलब

Mon, 13 Jan 2025 03:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Jan 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Envoy Summoned By Foreign Ministry Day After Dhaka Summons Indian Diplomat Latest News Update
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बांग्लादेश के राजदूत को तलब किया है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब एक दिन पहले ही ढाका ने भारतीय राजनयिक को तलब किया था।

विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सीमा तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था। दरअसल, बांग्लादेश ने आरोप लगाया था कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए बांग्लादेश से लगी सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके कुछ ही  घंटों के बाद ही भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रणय वर्मा दोपहर लगभग तीन बजे विदेश मंत्रालय पहुंचे। विदेश सचिव जशीम उद्दीन के साथ उनकी बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रणय वर्मा ने कहा था कि ढाका और नई दिल्ली के बीच सीमा पर सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने के संबंध में सहमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणय वर्मा ने कहा, 'हमारे दो सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ और बीजीबी (सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) इस संबंध में संपर्क में हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस सहमति को लागू किया जाएगा और सीमा पर अपराधों से निपटने के लिए सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।


इससे पहले दिन में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने कहा था कि भारत ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के कारण सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने का काम रोक दिया है। चौधरी ने कहा था कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षरित कुछ समझौतों के कारण बांग्लादेश-भारत सीमा पर कई मुद्दे पैदा हो गए हैं। हालांकि, हमारे लोगों और बीजीबी के प्रयासों ने भारत को कांटेदार तार की बाड़ लगाने समेत कुछ गतिविधियों को रोकने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed