{"_id":"5a27cb014f1c1b4c528b7b9b","slug":"bangalore-father-burned-himself-because-he-was-cheated-by-an-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नहीं मिला बेटे को एडमिशन, परेशान पिता ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कूल में नहीं मिला बेटे को एडमिशन, परेशान पिता ने खुद को लगाई आग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
बंगलूरू में एक मजबूर पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रितेश कुमार ने स्कूल में बेटे के एडमिशन के लिए आदित्य बजाज नाम के एक एजेंट को ढाई लाख रुपए दिए थे। एजेंट ने रितेश से वायदा किया था कि वह उनके सात साल के बेटे का एडमिशन एक अच्छे स्कूल में करवाएगा।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा न होने पर पिता ने अपने पैसे वापस मांगे तो एजेंट ने आधी रकम वापस कर दी और बाकी बचे पैसों को कुछ दिनों बाद लौटाने का वायदा किया। कई दिन बीत जाने के बाद भी पैसे न मिलने पर पिता ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। परेशान पिता ने एजेंट के जेपी नगर स्थित ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
जेपी नगर पुलिस के मुताबिक, कुमार ने खुद को आग लगाने से पहले एजेंट को पैसे वापस करने के लिए धमकी भी दी। इस दौरान एजेंट ने कुमार को बचाने की भी कोशिश की। बजाज पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने अन्य अभिभावकों के साथ भी इस तरह की ठगी की है या नहीं।
विज्ञापन