फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore: after a long legal battle, Rajasthan woman donates her kidney to army friend

दोस्त को किडनी देने के लिए परिवार और कोर्ट में लड़ाई लड़ी महिला, मिली जीत

Tue, 31 Jul 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 31 Jul 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Bangalore: after a long legal battle, Rajasthan woman donates her kidney to army friend

राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने अपने आर्मी ऑफिसर दोस्त को किडनी देने के लिए परिवार से लेकर कोर्ट तक में लंबी लड़ाई लड़ी और आखिर में उसकी जीत हुई। उसने अपने दोस्त को नया जीवन दे दिया। वह ऐसा न करे इसके लिए उसके परिवार ने सरकार से भी हस्तक्षेप करने को कहा था। मामला राजस्थान की रहने वाली वर्षा शर्मा (48) का है। उसने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब जाकर उसे अपने दोस्त को किडनी देने की इजाजत मिली है।

विज्ञापन


किडनी डोनर और गिफ्ट ऑफ लाइफ अडवेंचर फाउंडेशन के फाउंडर अनिल श्रीवास्व का कहना है कि वर्षा ने 27 जुलाई को अपने दोस्त कर्नल पंकज भार्गव को किडनी दी। यह ऑपरेशन कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में हुआ। उन्होंने बताया कि वर्षा पिछले एक साल से पंकज के संपर्क में थी।
विज्ञापन


परिवार वाले थे खिलाफ

इस मामले में पता चला है कि वर्षा साल 2017 से ही अपने दोस्त को किडनी देना चाहती थी लेकिन उसके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह ऐसा कुछ करे। 10 अप्रैल को मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य प्राधिकरण समिति और अस्पताल के ट्रांसप्लांट पैनल को खत लिखा और कहा कि इस डोनेशन को रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई कोर्ट ने एक दिन में सुनाया फैसला

Bangalore: after a long legal battle, Rajasthan woman donates her kidney to army friend

इस रोक को हटाने के लिए वर्षा ने मई में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। उसने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से लगाई गई रोक हटाई जाए। ताकि वह अपने दोस्त को किडनी दे सके। हाई कोर्ट ने केवल एक दिन में ही इस पर फैसला सुना दिया। इसके लिए एक कमिटि भी बनाई गई जिसने वर्षा को एक महीने के अंदर ही किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी।

प्यार में की किडनी डोनेट

कमिटि के चेयरपर्सन डॉ. भानू मूर्ति ने कहा कि वर्षा के इस फैसले का उसकी बहन विरोध कर रही थी। उसी ने कमिटि को इस ट्रांसप्लांट के विरोध में पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि वर्षा बालिग है और वह पहले ही पैनल के सामने अपना पक्ष रख चुकी है। किडनी ट्रांसप्लांट में पैसे का लेन देन नहीं हुआ। वर्षा ने सिर्फ प्यार में अपने दोस्त को किडनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed