फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on many things around the world, Chinese apps are banned in India, know which country is banned what things

भारत में चीनी एप हैं प्रतिबंधित, सिंगापुर में च्युइंगम पर बैन, जानें कहां किस चीज पर पाबंदी

Sun, 12 Jul 2020 01:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Ban on many things around the world, Chinese apps are banned in India, know which country is banned what things
सांकेतिक तस्वीर

भारत ने 59 चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत के बाद अन्य देशों में भी चीनी एप पर प्रतिबंध की मांग जोर पकड़ने लगी है। मोबाइल एप के अलावा दुनियाभर में और भी कई चीजों पर प्रतिबंध है। खाने-पीने, मनोरंजन और लाइफ स्टाइल से लेकर अन्य कई चीजें कई देशों में प्रतिबंधित हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कहां पर क्या प्रतिबंधित है?

विज्ञापन


कहां किस चीज पर प्रतिबंध

  • कनाडा में 2004 से बच्चों के वॉकर चलाने पर पाबंदी लगी हुई है। इसलिए अब यहां के बच्चों को वॉकर के बजाय पुराने पारंपरिक तरीकों से चलना सिखाया जाता है।
  • विज्ञापन
  • ईरान की सरकार ने वेस्टर्न हेयर कट कराने पर पाबंदी लगा रखी है। यहां के बाल काटने वाले किसी भी तरह का वेस्टर्न हेयर कट नहीं करते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ग्रीस में वीडियो गेम पर प्रतिबंध है। 
  • यहां इलेक्ट्रॉनिक गेम्बलिंग मशीनों के खिलाफ कानून है जिसके तहत गेम खेलने वालों पर कार्रवाई की जाने लगी। हालांकि, बाद में यूरोपियन यूनियन के हस्तक्षेप के बाद इस लॉ को थोड़ा लचीला बनाया।
  • सिंगापुर की सरकार ने 1992 के बाद से च्युइंगम के आयात और बिक्री पर रोक लगा रखी है। सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। खुले में च्युइंगम थूकने पर 500 डॉलर का जुर्माना है।
  • डेनमार्क में बच्चों का नाम अपनी पसंद से रखना मना है। यहां की सरकार ने 24 हजार नामों की लिस्ट जारी की हुई है। परिजनों को इन्हीं नामों में से कोई एक चुनना होता है। नया नाम रखने के लिए विशेष अनुमति लेना होती है।
  • मलयेशिया में 2011 से पीले वस्त्र पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी है। सरकार के अनुसार इस रंग का उपयोग विपक्षी कार्यकर्ता करते हैं। कपड़ों के अलावा उन्य पीले उपकरण का इस्तेमाल भी मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed