फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Balasaheb Thorat said Congress opposing changing Aurangabad as Sambhaji Nagar

औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखने के विरोध में कांग्रेस: बालासाहेब थोरात

Sat, 02 Jan 2021 04:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Jan 2021 04:28 AM IST
विज्ञापन
Balasaheb Thorat said Congress opposing changing Aurangabad as Sambhaji Nagar
बालासाहेब थोरात

महाराष्ट्र में एक बार फिर औरंगाबाद का नाम बदलने की राजनीति शुरू हो गई है। लेकिन जिले के नामकरण की इस राजनीति में महाविकास आघाड़ी सरकार की प्रमुख घटक दल कांग्रेस रोड़ा बनकर खड़ी हो गई है। इससे नामकरण को लेकर शिवसेना और कांग्रेस फिर से आमने-सामने आ गई है।

विज्ञापन


नामकरण को लेकर महाविकास आघाड़ी में खींचतान
बीते सप्ताह औरंगाबाद के लिए 7500 के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसके बाद राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने औरंगाबाद का नामकरण कर सुपर संभाजी नगर ट्वीट किया था। इसके बाद से औरंगाबाद के नामकरण की राजनीति शुरू हुई तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने इसका कड़ा विरोध किया। राजस्व मंत्री थोरात ने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई औरंगाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव लाता है तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन


1653 में हुआ था शहर का नामकरण
मुगल सम्राट औरंगजेब ने सन 1653 में इस शहर का नाम बदलकर औरंगाबाद रख दिया था। सन् 1689 में यही पर औरंगजेब के इशारे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को मौत की सजा दी गई थी। इसलिए यहां के लोगों की मांग है कि इसका नाम बदलकर संभाजी नगर रख दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed