फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balance essential in democracy, says Cong MLA Deshmukh after NCP leader asks him to switch sides

Amit Deshmukh: अजित पवार के विधायक ने अमित देशमुख से की फडणवीस सरकार में शामिल होने की अपील; मिला यह जवाब

Sat, 15 Mar 2025 03:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लातूर
पीटीआई, लातूर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के एमएलसी विक्रम काले ने मजाक में अमित देशमुख से सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने और मंत्री के तौर पर अपनी पहल जारी रखने का आग्रह किया। इस पर अमित देशमुख ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संतुलन जरूरी है।

विज्ञापन
Balance essential in democracy, says Cong MLA Deshmukh after NCP leader asks him to switch sides
Amit Deshmukh - फोटो : ANI

विस्तार

लातूर के एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक ने कांग्रेस विधायक अमित देशमुख से पाला बदलकर मंत्री के तौर पर जिले में अपनी पहल जारी रखने की अपील की। इस पर देशमुख ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संतुलन जरूरी है। दरअसल, देशमुख शुक्रवार शाम चार दिवसीय लातूर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन विलासराव देशमुख फाउंडेशन ने पुणे फिल्म फाउंडेशन और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया है।

विज्ञापन


किसने दिया ऑफर और क्या मिला जवाब?
कार्यक्रम के दौरान अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के एमएलसी विक्रम काले ने मजाक में अमित देशमुख से सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने और मंत्री के तौर पर अपनी पहल जारी रखने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'अगर सभी लोग सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए तो लोकतांत्रिक व्यवस्था का संतुलन बिगड़ जाएगा। यह ऐसी चीज है जिसे हम में से कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए हम जहां हैं वहीं रहेंगे और विपक्ष में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। अगर कई लोगों को लगेगा कि सत्ताधारी पार्टी मजबूत हो रही है तो वे अपना पक्ष बदल सकते हैं, लेकिन हम अपना रुख बनाए रखने और अपने सिद्धांतों पर कायम रहने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे', संजय राउत का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने क्या कहा?
इस अवसर पर बोलते हुए राज्य मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि लातूर में विकास की गति को बनाए रखने के साथ-साथ राजनीतिक संबद्धता को अलग रखा जाएगा। जिले की अनुकरणीय सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। राज्य सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और अन्य प्रमुख नेताओं की विरासत ने लातूर को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। 

'पिता की विरासत को बड़ी कुशलता से आगे बढ़ा रहे'
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री और विधायक अमित देशमुख अपने पिता की विरासत को बड़ी कुशलता से आगे बढ़ा रहे हैं और विभिन्न योजनाओं और पहलों को लागू करना जारी रखा है। राज्य मंत्री के रूप में पाटिल ने राजनीतिक मतभेदों को अलग रखते हुए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed