फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balakot Strike Hero Abhinandan Varthaman clears test will fly fighter plane within next fortnight

बालाकोट स्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन ने पास किया टेस्ट, जल्द भरेंगे उड़ान

Fri, 09 Aug 2019 10:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Aug 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Balakot Strike Hero Abhinandan Varthaman clears test will fly fighter plane within next fortnight
अभिनंदन वर्तमान-लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने बंगलूरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के टेस्ट को पास कर लिया है। अब वह अगले पखवाड़े तक दोबारा मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। वर्तमान ने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान के एफ-16 विमान को डॉगफाइट में 27 फरवरी को मार गिराया था।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के पास किसी पायलट की फिटनेस को प्रमाणित करने का अधिकार है। इसने विंग कमांडर को उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से फिट बताया है। वर्तमान उस लड़ाकू बेड़े का हिस्सा थे जिन्हें पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 विमान को जवाब देने के लिए 27 फरवरी, 2019 में जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। इससे एक दिन पहले 26 फरवरी की आधी रात को वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन


वायुसेना ने खैबर पख्तूख्वां के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिराज 2000 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। अगले दिन पाकिस्तान ने इस कार्रवाई का जवाब देने की कोशिश की और अपने लड़ाकू विमानों को नियंत्रण रेखा के पास मौजूद भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए भेजा। हालांकि वह अपने मंसूबों में असफल रहा और उसे भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया। एफ-16 का निर्माण अमेरिका ने किया है और यह मिग-21 के मुकाबले ज्यादा एडवांस है। एफ-16 को मार गिराने के बाद वर्तमान को अपने विमान से कूदना पड़ा और वह गलती से  पाक अधिकृत कश्मीर में उतर गए। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया। अंतरराष्ट्रीय दबाव में पाकिस्तान को उन्हें रिहा करना पड़ा और करीब 60 घंटों के अंदर अभिनंदन वापस स्वदेश लौट आए थे। 


वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कुछ कागजी कार्रवाई है जो विंग कमांडर अभिनंदन को उड़ान भरने से पहले पूरी करनी है और उन्हें एक शॉर्ट रिफ्रेशर कोर्स करना होगा क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों से विमान नहीं उड़ा रहे थे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अगले पखवाड़े तक दोबारा उड़ान भरेंगे।' वहीं वायुसेना ने अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को इसे लेकर घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed