फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balakot Airstrike anniversary: Former Air Force Chief BS Dhanoa, no terrorist attack in elections 

बालाकोट एयरस्ट्राइक का एक साल पूरा, पूर्व वायुसेना प्रमुख बोले- घर में घुसकर मारने का दिया संदेश

Wed, 26 Feb 2020 08:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 26 Feb 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Balakot Airstrike anniversary: Former Air Force Chief BS Dhanoa, no terrorist attack in elections 
बीएस धनोआ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बालाकोट एयरस्ट्राइक को आज एक साल पूरा हो गया है। इसपर पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि एक साल बीत चुका है और हम संतुष्टि के साथ पीछे मुड़कर देखते हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है, बालाकोट के संचालन के बाद बहुत सारी चीजें लागू की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम संदेश देना चाहते थे कि हम 'घुसकर मारेंगे' चाहे आप कहीं भी हों। अन्यथा, हम उनपर अपने क्षेत्र से भी हमला कर सकते थे।

विज्ञापन

 


बीएस धनोआ ने कहा, मूल रूप से, यह हमारे ऑपरेशन करने के तरीके में एक बदलाव है। दूसरे पक्ष ने कभी नहीं माना कि हम पाकिस्तान के अंदर चल रहे एक आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर स्ट्राइक कर सकते हैं, जिसे हमने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बालाकोट हवाई हमले के बाद, पूरे भारतीय चुनावों में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ क्योंकि वे डर गए थे कि हम फिर से उसी तरीके से या उससे भी अधिक विनाशकारी तरीके से जवाब देंगे।
 



26 फरवरी को लिया 40 जवानों की शहादत का बदला

भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का बदला 26 फरवरी 2019 के दिन तड़के 3.30 बजे बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर लिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट पर 26 फरवरी को 2019 को एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसमें कई आतंकी मारे गए। 

गर्जना के साथ पीओके के अंदर घुसे भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले से यह इलाका थर्रा उठा था। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।


सेना के 40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने लिया था। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि 26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो के बम गिराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed