{"_id":"63548aa2266a4d45e3578999","slug":"balaji-telefilms-ex-coo-zulfiqar-khan-reportedly-murdered-by-kenya-killer-police-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ जुल्फिकार और उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी की केन्या में हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ जुल्फिकार और उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी की केन्या में हत्या
Sun, 23 Oct 2022 05:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Oct 2022 05:58 AM IST
सार
जुल्फिकार बालाजी टेलीफिल्म्स और स्टार टीवी के पूर्व सीओओ थे। वह केन्या में क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे। परिवार के सदस्यों ने इन दोनों का पता लगाने के लिए सरकार से मदद मांगी थी और अपने स्तर से भी कई प्रयास किए थे।
विज्ञापन
Zulfiqar Ahmad Khan
- फोटो : Twitter@ektarkapoor
विस्तार
बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ जुल्फिकार अहमद खान और उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई की केन्या में आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) की विशेष सेवा इकाई (एसएसयू) ने हत्या कर दी है। केन्या की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की पुष्टि यहां के राष्ट्रपति विलियम रुटो के एक करीबी सहयोगी ने की है। ये दोनों इस साल जुलाई में केन्या में लापता हो गए थे।
विज्ञापन
जुल्फिकार बालाजी टेलीफिल्म्स और स्टार टीवी के पूर्व सीओओ थे। वह केन्या में क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे। परिवार के सदस्यों ने इन दोनों का पता लगाने के लिए सरकार से मदद मांगी थी और अपने स्तर से भी कई प्रयास किए थे।
विज्ञापन
इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता कपूर ने जुल्फिकार के बारे में एक पोस्ट साझा कर भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मामले हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन