{"_id":"6239eae9c6425d12415dd376","slug":"bagdogra-airport-due-to-this-runway-issue-21-flights-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 उड़ानें रद्द: बागडोगरा एयरपोर्ट का रनवे फिर बाधित, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
21 उड़ानें रद्द: बागडोगरा एयरपोर्ट का रनवे फिर बाधित, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी
Tue, 22 Mar 2022 08:57 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Mar 2022 08:57 PM IST
सार
एक सप्ताह पहले भी बागडोगरा हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त होने की वजह से विमान सेवा कुछ समय के लिए ठप हो गई थी। दोबारा वही दिक्कत सामने आ गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के चलते प. बंगाल में सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट का रनवे दोबारा बाधित हो गया है जिसके कारण विमान सेवा ठप हो गई। रनवे का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। बागडोगरा हवाई अड्डा प्रबंधन के मुताबिक, बारिश के चलते रनवे पर कुछ समस्याएं आई हैं।
विज्ञापन
वहीं, बागडोगरा हवाई अड्डे के निदेशक पी सुब्रमणि ने कहा कि मुझे एटीसी से सुबह लगभग 11.50 बजे फोन आया कि यहां रनवे की समस्या है। सात उड़ानें सुबह उतरीं और पांच ने उड़ान भरी थी। इसलिए सुबह का ऑपरेशन ठीक था। इस रनवे समस्या के कारण 21 उड़ानें रद्द हुईं। उड़ानें कल सामान्य रूप से चलेंगी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी बागडोगरा हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त होने की वजह से विमान सेवा कुछ समय के लिए ठप हो गई थी। विमान सेवा के अचानक से ठप हो जाने की वजह से विमान यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। उस समय भी रनवे का कुछ हिस्सा धंस जाने की वजह से विमान परिचालन बाधित था।
विज्ञापन