फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babul Supriyo on leaving BJP and joining TMC says I want to be in a team that makes him part pf playing 11

पश्चिम बंगाल: भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल होने पर बोले बाबुल सुप्रियो, 'मेसी भी बर्सिलोना का साथ नहीं छोड़ना चाहते थे'

Tue, 21 Sep 2021 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Sep 2021 10:09 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बीते दिनों भाजपा को झटका देते हुए पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मंगलवार को उन्होंने कहा कि मैं ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहता था जो मेरा गर्मजोशी से स्वागत करे और मुझे 'प्लेइंग 11' का हिस्सा बनाए। 

विज्ञापन
Babul Supriyo on leaving BJP and joining TMC says I want to be in a team that makes him part pf playing 11
बाबुल सुप्रियो (मध्य में) - फोटो : twitter.com/AITCofficial

विस्तार

बॉलीवुड गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने 18 सितंबर को भाजपा का साथ छोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर बंगाल की राजनीति में नई भंवर पैदा कर दी थी। सुप्रियो के इस कदम के बाद भाजपा ने अपने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिलीप घोष से लेकर सुकांत मजूमदार को सौंप दी थी। कहा जा रहा है कि भगवा दल ने यह कदम पार्टी में बने आंतरिक मतभेदों को समाप्त करने के लिए उठाया है।

विज्ञापन


एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को कहा, 'अब जब मैं तृणमूल कांग्रेस के साथ हूं, मैं समझता हूं कि यह भाजपा का अंदरूनी मसला है। एक राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर या एक आम आदमी के तौर पर मैं यह कह सकता हूं कि दिलीप घोष ने बंगाल के लिए अच्छा काम किया है। लेकिन, उनकी भाषा और उनकी टिप्पणियों को बंगाल की जनता ने ठीक तरह से नहीं लिया है।'
विज्ञापन


सुप्रियो ने कहा, 'मैंने इतिहास नहीं बनाया है... मैं पहला व्यक्ति नहीं हूं जो एक पार्टी छोड़कर दूसरी में शामिल हुआ हो।' बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर कि राज्य तालिबानीकरण का सामना कर रहा है, सुप्रियो ने कहा कि इस शब्द को इतने हल्के मायनों में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मैंने तब भी इसका विरोध किया था जब विपक्ष और गीतकार जावेद अख्तर जैसे आलोचकों ने ऐसी ही बातें भाजपा के लिए कही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सुप्रियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों के साथ सात साल तक काम किया और इस दौरान मैंने भाजपा से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 के चुनाव में मेरी जीत हो सकता है कि बॉलीवुड गायक होने के चलते मिली हो, लेकिन 2019 की जीत मेरे जनसेवा के कार्यों के चलते सुनिश्चित हुई थी।

उन्होंने आगे कहा, 'मैं उस टीम की ओर से खेलूंगा जो मुझे खेल के मैदान में रखेगी।' उल्लेखनीय है कि जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए विस्तृत फेरबदल के दौरान बाबुल सुप्रियो से केंद्रीय मंत्री पद वापस ले लिया गया था। इसके बाद से ही सुप्रियो, भाजपा नेतृत्व से खफा दिखाई दे रहे थे। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन केवल सत्ता में बने रहने के लिए थामा है।


इसके साथ ही सुप्रियो ने अपनी तुलना प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी से साथ भी की। उन्होंने कहा, 'क्या वह (मेसी) बर्सिलोना छोड़ना चाहते थे? परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह प्रेस वार्ता के दौरान रो पड़े थे। इसके बाद वह पीएसजी के साथ हो गए। और अब आप कह रहे हैं कि पीएसजी के लिए खेलते हुए क्या वह बर्सिलोना के खिलाफ रहेंगे या गोलपोस्ट के पास खड़े रहेंगे क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी टीम के प्रति वफादार रहना चाहिए?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed