{"_id":"61063d296427d5693b406eaa","slug":"babul-supriyo-met-bjp-chief-j-p-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बाबुल सुप्रियो, जेपी नड्डा ने फैसले पर विचार करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बाबुल सुप्रियो, जेपी नड्डा ने फैसले पर विचार करने को कहा
Sun, 01 Aug 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:10 PM IST
सार
राजनीति और भाजपा से संन्यास लेने के बाद बाबुल सुप्रियो की मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई।
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मिले बाबुल सुप्रियो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति और भाजपा से संन्यास लेने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नई दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर बाबुल सुप्रियो की करीब एक घंटे तक बातचीत चली। सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा ने बाबुल सुप्रियो से फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। बाबुल सुप्रियो ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर राजनीति छोड़ने का एलान किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार तक बाबुल सुप्रियो पर आखिरी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को बाबुल सुनाएंगे अपना फैसला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जेपी नड्डा और बाबुल सुप्रियो के बीच दोबारा मुलाकात हो सकती है और मंगलवार को आखिरी फैसला बाबुल सुनाएंगे कि वह भाजपा में रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को बाबुल सुप्रियो ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पहले लिखा था कि वो भाजपा में हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा था कि वो टीएमसी या कोई अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को अपडेट कर लिया था।
विज्ञापन