फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ramdev will not do campaign for any party in lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बाबा रामदेव ने भाजपा को दिया तगड़ा झटका

Tue, 09 Oct 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev will not do campaign for any party in lok sabha election 2019

योग गुरू से बिजनेस गुरू बने बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दे दिया है। रामदेव ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में बाबा रामदेव ने भाजपा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया था। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के एक कार्यक्रम में आए बाबा रामदेव ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव में वह किसी भी पार्टी के पक्ष में नहीं उतरेंगे। चुनाव के दौरान वह निरपेक्ष भूमिका में रहेंगे। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने न केवल भाजपा के लिए प्रचार किया था बल्कि महंगाई, घोटाले और काला धन जैसे मामलों पर मनोहन सरकार पर को खरी खोटी सुनाते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 

विज्ञापन

पतंजलि में विदेशी निवेशक को निवेश की अनुमति नहीं

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि में किसी भी विदेशी निवेशक को निवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शेयर बाजार का रुख भी नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद 2015 तक पतंजलि देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पतंजलि डेयरी के क्षेत्र में भी आ गई है। जल्द ही वह परिधान के क्षेत्र में भी कदम रखेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि अब अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनने की ओर है। नेपाल में पतंजलि का केंद्र खुल चुका है। अब जल्द ही बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ्रीका में भी पहुंचने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed