{"_id":"5fd52e7d8ebc3e3b850cf9b9","slug":"b-tech-student-has-been-feeding-two-thousand-poor-for-nine-years-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में बीटेक करने आया छात्र नौ साल से भर रहा दो हजार गरीबों का पेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में बीटेक करने आया छात्र नौ साल से भर रहा दो हजार गरीबों का पेट
Sun, 13 Dec 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद (तेलंगाना)।
एजेंसी, हैदराबाद (तेलंगाना)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने आए एक छात्र ने ‘डोंट वेस्ट फूड’ नामक संस्था की पहल कर तकरीबन 9 साल से सड़क पर रहने वाले जरूरतमंदों का पेट भरा है।
विज्ञापन
एक केटरिंग कंपनी में काम करने वाले मल्लेश्वर राव ने कुछ समाजसेवियों की मदद से शादियों व पार्टियों में बच जाने वाले भोजन से अब तक रोजाना 2 हजार गरीबों का पेट भरा है। राव ने बताया कि जब वे 2011 में हैदराबाद आए तो उन्होंने एक केटरिंग कंपनी के लिए पार्ट टाइम काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस दौरान मुझे अहसास हुआ कि शादी पार्टियों के कार्यक्रम खत्म होने के बाद बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है। इसलिए मैंने उस खाने को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का फैसला किया। मैंने अलग-अलग जगह के होटल के मालिकों से संपर्क कर बचे हुए खाने को जुटाया और सड़कों पर रहने वाले हजारों जरूरतमंदों को बांटा।
विज्ञापन