{"_id":"5aa4dda24f1c1bba758b4cdd","slug":"azam-khan-hits-back-jaya-prada-over-khilji-remark-called-her-naachne-waali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया प्रदा पर भड़के आजम खान, कहा- 'नाचने-गाने वाली के मुंह नहीं लगता'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जया प्रदा पर भड़के आजम खान, कहा- 'नाचने-गाने वाली के मुंह नहीं लगता'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
जयाप्रदा-आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की पूर्व नेता रहीं जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा- पद्मावत बनी है। सुना है खिलजी का किरदार काफी बुरा है। खिलजी के आने से पहले ही पद्मावती इस दुनिया से चली गई थी। लेकिन एक महिला, नाचने वाली ने मेरे बारे में टिप्पणी की है। बताइए, अगर मैं नाचने गाने वाली के मुंह नही लगता। अगर मैं उनके मुंह लगूंगा तो सियासत कैसे करुंगा।
विज्ञापन
आजम खान का यह बयान जया प्रदा की टिप्पणी के बाद आया है। शनिवार को पूर्व एक्ट्रेस ने कहा था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने उन्हें आजम खान की याद दिला दी। उन्होने कहा था- जब मैं पद्मावत देख रही थी, खिलजी के किरदार ने मुझे आजम खान जी की याद दिला दी। कैसे उन्होंने चुनाव के दौरान मुझे परेशान किया था। बता दें कि आजम खान वही नेता हैं जो उस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं जया प्रदा को रामपुर लेकर आए थे।
विज्ञापन
जयाप्रदा वर्ष 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम खान उनका विरोध कर रहे थे। उस समय जयाप्रदा ने आजम पर तमाम आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था आजम ने उनके अश्लील चित्र बंटवाए हैं। जयाप्रदा की यह पीड़ा पद्मावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई। उन्होंने ट्विटर पर इसे साझा किया। उन्होंने लिखा है, जब मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी तो खिलजी के करेक्टर ने मुझे आजम खान की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया।
विज्ञापन
बता दें कि 2009 में जब जयाप्रदा दूसरी बार रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं थी तब आजम खां सपा से बाहर हो गए थे। हालांकि जयाप्रदा यह चुनाव जीत गईं थी लेकिन उन्होंने आजम खां से जान को खतरा बताया था। आजम और जयाप्रदा के बीच विवाद की वजह अमर सिंह थे। आजम और अमर में 36 का आंकड़ा रहा है।