फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azadi ke Amrit Mahotsav: pm modi will read the story of the unsung heroes of the freedom struggle

आजादी के अमृत महोत्सव: प्रधानमंत्री पढ़ेंगे स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानी

Sun, 05 Dec 2021 05:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 05:31 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के संघर्ष और भविष्य के भारत को लेकर छात्र पोस्ट कार्ड पर अपने विचार लिखेंगे। स्कूल 20 तक लेखन अभियान का आयोजन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 75 पोस्ट कार्डों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Azadi ke Amrit Mahotsav: pm modi will read the story of the unsung heroes of the freedom struggle
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों के लिए पोस्ट कार्ड लेखन अभियान का आयोजन करेगा। इसके तहत सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


छात्र पोस्ट कार्ड के जरिये आजादी के गुमनाम नायकों व भविष्य के भारत को लेकर लिखे गए अपने विचारों को प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। वहीं, प्रत्येक स्कूल को 10 बेहतरीन पोस्ट कार्ड को सीबीएसई के पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई के मुताबिक, संचार मंत्रालय का डाक विभाग आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों के साथ मिलकर 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान आयोजित कर रहा है। स्कूल स्थानीय स्तर पर डाक विभाग के कार्यालय से 50 पैसे का भुगतान कर पोस्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। डाक विभाग की ओर से पोस्ट कार्ड पर प्रधानमंत्री कार्यालय की मुहर लगाकर कार्ड को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर तक करना होगा लेखन अभियान का आयोजन
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल को 20 दिसंबर तक पोस्ट कार्ड लेखन का आयोजन करना है। छात्रों द्वारा 10 सर्वश्रेष्ठ कार्डों को सीबीएसई के पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। वहीं, शेष कार्डों को एक विशेष बैग के जरिये निर्माण भवन भेजना होगा। पोस्ट कार्ड में छात्र आजादी के नायकों, आजादी का संघर्ष व भविष्य के भारत को लेकर अपने विचारों को लिख सकेंगे।

दो स्तर पर पोस्ट कार्डों का किया जाएगा चयन : डाक विभाग की ओर से दो चरणों में सर्वश्रेष्ठ कार्ड का चयन किया जाएगा। पहले चरण के तहत सीबीएसई के स्कूलों से प्राप्त व अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से मिले कार्डों में से 320 कार्डों का चयन किया जाएगा।


दूसरे चरण के तहत जनवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में 75 सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्डों का चयन होगा। इन्हें प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। ऐसे में स्कूलों को अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed