Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azad Hind Fauj's last soldier passes away

आजाद हिन्द फौज के अंतिम सिपाही डेनियल काले का निधन

Sun, 16 Oct 2016 04:05 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sun, 16 Oct 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
Azad Hind Fauj's last soldier passes away
आजाद हिंद फौज

आजाद हिंद फौज के वयोवृद्ध सिपाही डेनियल काले का लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में निधन हो गया। 95 वर्ष के काले का निधन शुक्रवार रात 8 बजे अस्पताल में हुआ। खराब स्वास्थ्य के चलते काले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डेनियल काले के अंतिम दिनों में नागरिक सुरक्षा बल व्हाइट आर्मी के संस्थापक अशोक रोकाडे ही उनकी देखरेख कर रहे थे।

विज्ञापन


अशोक रोकाडे ने बताया कि काले का अंतिम संस्कार कल शाम कदमवाड़ी में किया गया। काले का जन्म कोल्हापुर के पनहाला तहसील में 19 सितंबर में हुआ था। काले ने 1942 में रास बिहारी बोस इंडियन इंडिपेंडेंट लीग से जुड़े। बाद में इस लीग का आजाद हिन्द फौज में विलय हो गया। काले को सीमा पर सीक्रेट सर्विस ग्रुप के तहत भारत-बर्मा सीमा पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


यह ग्रुप खुफिया जानकारी इकत्र करके फौज के शीर्ष नेतृत्व को देता था। डेनियल का काले सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज के अंतिम सैनिक थे। रोकाडे ने बताया कि 1947 में देश की स्वतंत्रता के बाद काले कोल्हापुर लौट आए और वहीं बस गए। उनकी पत्नी का एक दशक पहले निधन होने के बाद पिछले सात वर्ष से हम उनकी देखभाल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed