{"_id":"5b072b014f1c1b9f6e8b47d1","slug":"ayushman-scheme-50-crores-people-will-get-health-treatment-for-1350-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ लोगों को 1350 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगा स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
50 करोड़ लोगों को 1350 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 May 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को लेकर नियमों को तैयार कर लिया है। इसके तहत मोदी सरकार देश के 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ लोगों को इसी साल अगस्त माह से पांच लाख रुपये का बीमा लाभ देना शुरू करेगी। आयुष्मान भारत के लिए तैयार मसौदे में दिल से लेकर दिमाग तक की 1350 बीमारियों को शामिल किया है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत को लेकर 205 पेज का मसौदा तैयार
आयुष्मान भारत के तहत लोग स्वास्थ्य बीमा के तहत 1350 तरह की बीमारियों का उपचार करा सकेंगे। इसमें डेढ़ लाख रुपये मूल्य तक के मेडिकल टेस्ट भी शामिल किया गया है। बुधवार को करीब 205 पेज के मसौदा तैयार कर राज्यों को भेज दिया है। हालांकि केंद्र सरकार ने इन नियमों में थोड़ा बहुत फेरबदल का अधिकार भी राज्यों को दिया है।
विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये मूल्य तक के मेडिकल टेस्ट भी शामिल
इसके तहत विभिन्न बीमारियों के इलाज की तय कीमतों में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि शामिल है। बताया जा रहा है कि हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की वजह से कई बीमारियों का उपचार प्राइवेट अस्पतालों में भी सस्ता हो जाएगा। मसौदे के अनुसार जन्मजात विकार, मानसिक, टीकाकरण, आईवीएफ और ओपीडी सेवाएं इस स्वास्थ्य योजना में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि इसमें बच्चों की सर्जरी के साथ-साथ कैंसर और मानसिक बीमारियों के इलाज के अलग-अलग पैकेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यों को चार सप्ताह का दिया वक्त
जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत के नियमों पर अमल करने के लिए राज्य सरकारों को चार सप्ताह का वक्त दिया है। ताकि अगस्त से पहले इस योजना को लागू करने की तैयारी पूरी की जा सके। बताया जा रहा है कि अभी तक पंजाब की ओर से इस योजना के लागू होने पर कोई सहमति नहीं बनी है।
15 जून से अस्पताल आएंगे पैनल पर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वास्थ्य बीमा का लाभ करोड़ों परिवारों को देने के लिए अभी तक इंश्योरेंस कंपनियों पर जोर दिया है। लेकिन इसके बाद निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल करने की कवायद होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक देश भर से करीब ढाई हजार अस्पतालों ने आयुष्मान भारत से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। 15 जून से इन अस्पतालों को पैनल में शामिल करने पर काम शुरू होगा।