{"_id":"5b8a4de042c792463f795290","slug":"ayushman-bharat-swasthya-bima-yojana-daughter-first-beneficiary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: 'करिश्मा' लाई आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना, कन्या बनी पहली लाभार्थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सक्लूसिव: 'करिश्मा' लाई आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना, कन्या बनी पहली लाभार्थी
हरेंद्र, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत बीमा स्वास्थ्य योजना का लाभ लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गया है। इस बीमा योजना की पहली लाभार्थी एक कन्या है, जो हरियाणा से है ओर देश की पहली लाभार्थी भी है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां यह स्कीम पायलट स्तर पर शुरू की गई। योजना के तहत हरियाणा में 15.50 लाख लोंगो को 5 लाख रुपए का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधामनंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हरियाणा के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉक्टर रवि विमल के मुताबिक इस योजना की पहली लाभार्थी का नाम करिश्मा है, जिसका जन्म 17 अगस्त को हुआ। जानकारी देते हुए रवि विमल ने बताया कि बच्ची की माता मौसमी देवी को 14 अगस्त को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपेरशन का बाद इस बच्ची का जन्म हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का पहला पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा से ही शुरू हुआ है। योजना से जुड़े सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग के लिए हरियाणा के 26 सरकारी अस्पतालों में इसे शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से इसे शुरू किया गया। इसमें 22 जिला अस्पतालों के अलावा फरीदाबाद का ईएसआई अस्पताल, अंबाला कैंट का जनरल अस्पताल, पीजीएमआई रोहतक और करनाल का एक अस्पताल शामिल है।
विज्ञापन
रवि विमल ने बताया कि शनिवार को ही आयुष्मान भारत की तरफ से पहली पेमेंट जारी की गई है। इस ऑपेरशन के तहत अस्पताल को 9 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दी गई यह देश में पहली राशि है। उन्होंने बताया कि करिश्मा को एबीबेबी यानी आयुष्मान भारत बेबी भी कहा जा रहा है।
वही स्कीम की पहली लाभार्थी कन्या के होने से आयुष्मान भारत की टीम भी बहुत खुश है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के सीईओ इंदू भूषण के मुताबिक वे पहली लाभार्थी कन्या होने से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कीम की सफलता की शुभ शुरुआत है और खुद प्रधानमंत्री मोदी भी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
वहीं करिश्मा के पिता अमित ने बताया कि वे बेटी के पैदा होने से बहुत खुश हैं। उनके पहले ही एक 3 साल का बेटा है। अमित ने बताया कि वे जितरपुरी करनाल के रहने वाले हैं और ईंदी में एक राइस मिल में मजदूर हैं और बमुश्किल 7-8 हजार रुपए ही महीने में कमा पाते हैं। अमित के मुताबिल जब बेटा पैदा हुआ था तब प्राइवेट हॉस्पिटल को काफी पैसा देना पड़ा था और वे आर्थिक तंगी में आ गए थे। लेकिन इस स्कीम के तहत उन्हें एक पैसा भी नहीं देना पड़ा। वे प्रधानमंत्री मोदी को इस योजना के लिए दुआएं देते नहीं थक रहे हैं। अमित का कहना है कि वे अपनी बेटी को खूब पढ़ाएंगे ओर उसे काबिल बनाएंगे।
50 करोड़ लोगों या 10 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा वाली यह योजना 25 सितंबर से शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से इसका ऐलान किया, लेकिन अमल की बात छह हफ्ते बाद कही। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर पीएम जन आरोग्य योजना लांच कर दी जाएगी। योजना का लाभ निजी और सरकारी दोनों तरह के अस्पतालों में ले सकेंगे। इस योजना का ऐलान बजट में किया गया था।
हरियाणा समेत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन और दिउ में आयुष्मान भारत योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा चुका है।