फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Program Know About Political Reactions News in Hindi

Ram Mandir: एचडी देवगौड़ा से लेकर राजा भैया तक, जानें प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले राजनीति के दिग्गज

Mon, 22 Jan 2024 11:09 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। हर गली-नुक्कड़ जय श्री राम के नारे से गूंज रहे हैं। इसी बीच, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तमाम राजनीति दिग्गजों की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Program Know About Political Reactions News in Hindi
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। विदेश में भी सुंदरकाण्ड, रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या की सड़कों पर बड़ी संख्या में राम भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। हर गली-नुक्कड़ जय श्री राम के नारे से गूंज रहे हैं। इसी बीच, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तमाम राजनीति दिग्गजों की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। 
विज्ञापन


इस पल का इंतजार कर रहे थे लोग- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ देर बाद सदियों का इतंजार खत्म होने जा रहा है। इस पल का पूरी दुनिया बेसब्री से इतंजार कर रही थी। आखिरकार लोगों की मनोकामना ईश्वर ने सुन ली है।500 साल की प्रतीक्षा का अंत हुआ है। महाप्रभु रामचंद्र के जन्मस्थान पर भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। कोटि-कोटि भारतीय आज इसके साक्षी बने हैं। पूरा देश बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
विज्ञापन


'जय श्री राम' बोलें तो हर जगह सब अच्छा होगा- वीके सिंह
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। ऐसे शुभ दिन पर सब 'जय श्री राम' बोलें तो हर जगह सब अच्छा होगा। आप सभी को इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं। 

भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतीक- अनुप्रिया पटेल
कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को संरक्षित किए बिना समृद्ध नहीं हो सकता। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं। 
 

दुनियाभर से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हो रहे शामिल- अठावले
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह एक खुशी का दिन है। दुनियाभर के लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। वहीं राजनीति करने पर रामदास अठावले ने कहा कि अगर यह भाजपा का एजेंडा होता तो विपक्ष को आमंत्रण नहीं दिया जाता। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है। विपक्ष को यहां आना चाहिए था। 
 

मैं एक कारसेवक रहा हूं- राजा भैया
नसत्ता दल(लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने कहा कि सौभाग्य से पिता और पुत्र दोनों को आमंत्रण मिला है। लेकिन पिताजी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते नहीं आ सके। मैं एक कारसेवक रहा हूं। मैंने ढांचा, तंबू, स्थाई मंदिर और भव्य मंदिर में भी भगवान राम के दर्शन किए गए हैं। 


राम की वापसी हो रही है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वापसी हो रही है। यह हम सबके के लिए बहुत खुशी का पल है। 

कांग्रेस के घर आए आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया- शिवराज
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। आप ही बताएं घर पर आए आमंत्रण को कौन स्वीकार करता है। कांग्रेस ने पहले ही आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। अब जब उन्हें दुनियाभर का माहौल दिख रहा है कि लोग राममय हो गए हैं, तो अब उन्हें अपराधबोध हो रहा है। अब वे अपने कार्यालयों में होर्डिंग्स लगा रहे। मुझे तो कांग्रेस का विनाश निश्चित लग रहा है।
 
राम भक्तों का सपना हुआ पूरा- चिराग पासवान
आरजेपी(रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था, आज वो जाकर पूरा हो गया है। इच्छा शक्ति के धनी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढेर सारी बधाई। कलयुग में एक नए त्रेतायुग की शुरूआत हो गई है। 

भारतीय लोकाचार में राम सर्वश्रेष्ठ- आनंद बोस 
रामोत्सव समारोह पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और महत्वपूर्ण क्षण है। भगवान राम भारतीय लोकाचार में मौजूद सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करते हैं। भगवान राम शांति और समृद्धि फैलाने के लिए हैं। यह एक शुभ दिन हैं, जब भारत ने अपनी शक्ति वापस पा ली है।  

नए युग की शुरुआत- अश्विनी वैष्णव
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह बहुत गर्व का क्षण है, यह एक नए युग की शुरुआत है। 

करोड़ों लोग इस समय का इंतजार कर रहे थे- येदियुरप्पा
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन हैं। करोड़ों लोग इस समय का इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने खुद राम मंदिर का उद्धाटन किया। 

भारत की संस्कृति और सभ्यता पुनर्जीवित हुई-जी किशन रेड्डी
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। दुनिया भर के लोग इस दिन को देखने के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर से भारत की संस्कृति और सभ्यता पुनर्जीवित हुई है।
 

पूरी दुनिया इस क्षण की साक्षी बनी- सुंदरराजन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि पूरी दुनिया ने समारोह देखा और जश्न मना रही है। हम अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकतें। तमिल में भी हम ऐसा मानते ही कि सबसे अच्छी सरकार राम राज्य है। इसका मतलब है कि प्रशासन ग्राम स्तर तक जाता है। 

यह हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन- अनुराग ठाकुर
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा भारत में रहता है। भारत में जो कुछ भी होता है, वह दुनिया पर स्थायी प्रभाव डालता है। यह लाखों भक्तों के बलिदान और करोड़ों लोगों की आस्था का परिणाम है। यह हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है।
 

आज का दिन ऐतिहासिक- जेपी नड्डा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। पूरा देश जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 

जीवन धन्य हो गया है- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीवन धन्य हो गया है। राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान हो गए। मैंने करीब से उनके दर्शन भी किए।
 

मुझे खुशी हुई कि पीएम मोदी ने पूजा की- एचडी देवगौड़ा
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि पीएम मोदी को आज पूरा करने का अवसर ईश्वर प्रदत्त है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। आज का दिन ऐतिहासिक था। पीएम मोदी देश के एक खास व्यक्ति है। पीएम मोदी को भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने आज गर्भगृह में पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed