फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Dispute: Ram Janmabhoomi Babri Masjid case Muslim bodies judgement complete

अयोध्या मामलाः मुस्लिम पक्षकारों की बहस पूरी, 17 मई को होगी अगली सुनवाई

Wed, 16 May 2018 02:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Dispute: Ram Janmabhoomi Babri Masjid case Muslim bodies judgement complete

अयोध्या मामले को बड़ी पीठ के पास भेजा जाना चाहिए या नहीं, इस मुद्दे पर मुस्लिम पक्षकारों की ओर से मंगलवार को दलीलें पूरी हो गईं। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों ने मामले के लंबित होने के बावजूद हिंदू पक्षकारों और संगठनों की ओर से हो रही लगातार बयानबाजी पर आपत्ति जताई। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। मुस्लिम पक्षकारों की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने कहा कि हमारी ओर से इस मामले में कोई भी बयान देने से खुद को अनुशासित रखा गया है लेकिन हिंदू पक्ष की तरफ से ऐसा नहीं हो रहा है। बयानबाजी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अवमानना की तरह है। एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना बंद किया जाना चाहिए। यह संवेदनशील मामला है, ऐसे में इस मामले को लेकर कोई निर्णय लेना सही नहीं है। 
विज्ञापन


धवन ने कहा कि 1994 में इस्माइल फारूखी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में आदेश दिया था। इस्माइल फारूखी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम धर्म का अभिन्न हिस्सा नहीं है। पहले इस पर निर्णय लिया जाए कि इस मामले को बड़ी पीठ के पास भेजा जाना चाहिए या नहीं। उसके बाद ही भूमि विवाद मामले की सुनवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। इसमें हिंदू पक्षकारों की ओर से दलीलें पेश की जाएगी। मामले को संविधान पीठ को भेजे जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को हिंदू पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed