{"_id":"5e9d90e48ebc3ed539357f8e","slug":"avoide-these-5-things-aftet-coronavirus-quarantine-or-lockdown-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन पांच कामों को करना पड़ सकता है महंगा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन पांच कामों को करना पड़ सकता है महंगा!
Mon, 20 Apr 2020 06:04 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
AFTER LOCKDOWN
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैद में रहना इंसान को ना पहले पसंद था और ना ही आज है, हालांकि यदि किसी एक जगह कैद रहने से इंसान को फायदा होता है तो वह कैद में रहना भी पसंद करता है। उदाहरण के लिए आप बिग बॉस टीवी शो को देख सकते हैं। वहां करीब 90 दिनों तक एक ही घर में रहने के लिए पैसे मिलते हैं। लॉकडाउन के कारण इंसान आज अपने घरों में कैद है। इस लॉकडाउन के कारण घरेलू हिंसा में भी काफी इजाफा देखने को मिला है जो कि चिंताजनक है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में लोग घर पर कई तरह के काम कर रहे हैं। कोई झाड़ू-पोंछा कर रहा है तो कोई अपनी पत्नी से ही बाल कटवा रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद से ही बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। कई लोग लॉकडाउन के बाद की प्लानिंग भी कर रहे होंगे कि मैं सबसे पहले फलां काम करूंगा। खैर, चलिए आज हम आपको उन पांच कामों के बारे में बताते हैं जिन्हें लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद आपको नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी और बार में जाने से बचें
लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई लोग घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने की सोच रहे होंगे। कई लोग बार में जाकर पार्टी करने की सोच रहे होंगे लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। यह बात आपको हमेशा ध्यान में रखना होगा कि कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, कोरोना नहीं। लॉकडाउन तभी खत्म होगा जब संक्रमण का दर काफी कम हो जाएगा। जैसा कि आप भी इस बात से परिचित हैं कि कोरोना वायरस दुबारा भी लोगों को परेशान कर रहा है और कई मामलों में लक्षण भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी वगैरह से बचना चाहिए, क्योंकि आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आपकी पार्टी में जो शख्स आया है उसमें संक्रमण है या नहीं।
हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें
लॉकडाउन खत्म होने के बाद खुशी में दोस्तों के गले लगने और हाथ मिलाने से परहेज ठीक उसी तरह करना होगा जिस तरह आप इस वक्त लॉकडाउन के दौरान कर रहे हैं। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक एक-दूसरे से दूर रहना ही इसका सबसे बड़ा इलाज है, हालांकि एंटी बॉडी टेस्ट यह बताने में सक्षम है कि आप किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं। तो बेहतर है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी उन इलाकों में जाने से पहरेज करें जहां पर जोखिम ज्यादा है और साथ ही लोगों से मिलने से भी बचें।
हाथ धोने की आदत ना छोड़ें
लॉकडाउन खत्म होने का मतलब कोरोना का संक्रमण खत्म होना नहीं है। इसलिए लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बार-बार हाथ धोते रहे हैं और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। साफ-सफाई रखना कोई बुरी बात नहीं है। घर से बाहर निकलें तो मास्क या गमछा जरूर लेकर निकलें। डॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूल, कॉलेज, मॉल और फैक्ट्रीज को खोला जाएगा तो भीड़ होने की वजह से कोरोना के फैलने का खतरा अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विदेश की यात्रा की प्लानिंग ना करें
लॉकडाउन खत्म होते ही परिवार या दोस्तों के साथ विदेश की यात्रा पर निकलना आपको महंगा पड़ सकता है। कई लोगों ने उन देशों की लिस्ट भी बनाई होगी जहां वे लॉकडाउन के बाद घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक आपको लंबी यात्राओं से परहेज करने की जरूरत है। यह भी संभव है कि विमानन कंपनियां कम कीमत में विदेश यात्रा का पैकेज ऑफर करें, लेकिन आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप ऐसे ऑफर्स के चक्कर में ना पड़ें।
जंक या फास्ट फूड खाने से बचें
लॉकडाउन में कई लोग पिज्जा, बर्गर, गोलगप्पे, चाउमीन जैसे फास्ट फूड के लिए तड़प रहे हैं लेकिन डॉकडाउन के बाद यह तड़प बरकरार रहे तो आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा, क्योंकि किसी चीज से दो महीने दूर रहना कम नहीं होता है। अचानक से तेल वाले और फास्ट फूड खाने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है, क्योंकि पिछले दो महीने में शरीर को इन सबकी आदत छूट गई है। तो डॉकडाउन खत्म होने के बाद जंक फूड पर टूट पड़ने की गलती ना करें।