{"_id":"5db0d6528ebc3e93c315b28f","slug":"aurobindo-ashram-trust-said-he-will-give-his-land-only-on-the-common-consent-between-the-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामलाः अरविंदो आश्रम ट्रस्ट ने कहा, पक्षकारों के बीच सहमति पर ही अपनी जमीन देगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामलाः अरविंदो आश्रम ट्रस्ट ने कहा, पक्षकारों के बीच सहमति पर ही अपनी जमीन देगा
Thu, 24 Oct 2019 04:12 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Oct 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या मामला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अरविंदो आश्रम ट्रस्ट ने अब मध्यस्थता पैनल को पत्र लिखकर कहा है कि अयोध्या मामले के पक्षकारों के बीच सर्वमान्य सहमति होने की स्थिति में वह अपनी जमीन देगा। मालूम हो कि दो दिन पहले ट्रस्ट ने मध्यस्थता पैनल को पत्र लिखकर कहा था कि अगर मध्यस्थता के जरिए अयोध्या भूमि विवाद का समाधान निकलता है तो वह विवादित जमीन के पास स्थित वह एक तिहाई जमीन देशहित में दे देगा।
विज्ञापन
अब ट्रस्ट ने फिर से पैनल को पत्र लिखकर कहा है कि अगर अयोध्या विवाद में सभी पक्षकारों के बीच समझौता नहीं हुआ तो वह अपनी जमीन नहीं देगा। आश्रम ने कहा है कि पक्षकारों के बीच मध्यस्थता असफल होने या सुप्रीम कोर्ट द्वारा पक्षकारों के बीच हुए समझौते से इत्तफाक न रखने की स्थिति में वह अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। हमारा ऑफर तब के लिए है जब सभी पक्षकारों के बीच सर्वमान्य समझौता हो।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने कहा है कि हमने अपनी जमीन देने का ऑफर अच्छी मंशा से किया था। देश में शांति व भाईचारे के मद्देनजर हमारी ओर से यह ऑफर दिया गया था। ट्रस्ट ने कहा है कि अफवाह फैलाई जा रही है कि उनकी जमीन पर मस्जिद आदि बनाई जाएगी। हम कतई यह नहीं चाहते कि हमारी जमीन का इस्तेमाल सांप्रदायिक उद्देश्य के लिए हो।आश्रम ने मध्यस्थता पैनल से आग्रह किया है कि उनका पत्र सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन