{"_id":"5b8795ae42c7924648031504","slug":"aurangzeb-killed-dara-shikoh-for-delhi-sultanate-know-rest-historic-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तख्त के लिए औरंगजेब ने दारा शिकोह को उतारा था मौत के घाट, जानिए आज का बाकी इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली तख्त के लिए औरंगजेब ने दारा शिकोह को उतारा था मौत के घाट, जानिए आज का बाकी इतिहास
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1559 : अकबर के पुत्र एवं मुगल वंश के शासक जहांगीर "सलीम" का जन्म।
1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।
1806 : न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार छपा।
1836 : मेलबर्न शहर की स्थापना।
1888 : भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।
1928 : द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन।
1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।
2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत को गलत ठहराने का दावा किया।
2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।