फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 13 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 13 Aug 2019 07:46 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 13 Aug 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
august 13 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पाबंदी पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, उमर-महबूबा की रिहाई की अपील
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों और प्रतिकूल उपायों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई है। यह याचिका मंगलवार यानी आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई हैं। याचिका कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने दी है।

पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन


मनमोहन राज्यसभा के लिए राजस्थान से आज भरेंगे नामांकन 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामंकन दाखिल करेंगे। उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को बताया कि मनमोहन सिंह चार नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 


केरल-कर्नाटक समेत दक्षिण-पश्चिम के पांच राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, 197 लोगों की गई जान

बारिश और बाढ़ से केरल-कर्नाटक समेत दक्षिण पश्चिम के पांच राज्यों में मृतकों की संख्या सोमवार को 197 हो गई। छह दिनों से हो रही बारिश से केरल में सर्वाधिक 76 जानें गई हैं। 2.87 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वायनाड-मल्लपुरम में अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच केरल विश्वविद्यालय ने 13 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

कौन होगा भारत का अगला मुख्य कोच, शास्त्री समेत छह उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट

जीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला और श्रीलंका के कोच टॉम मूडी, वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला और अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत, भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच रॉबिन सिंह और शास्त्री शामिल हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

क्या सोनिया गांधी फिर किसी को बनाएंगी राजनीतिक सलाहकार 

कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सोनिया गांधी के हाथ में आते ही चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। जिम्मेदारी मिलने के दो दिनों में फिलहाल सोनिया गांधी ने पार्टी के किसी भी नेता को मिलने का समय नहीं दिया है। ऐसे में इस बात के कयास फिर लगाए जा रहे हैं कि क्या पार्टी को ढर्रे में लाने और बदले राजनीतिक वातावरण में खुद को साबित करने के लिए उन्हें किसी राजनीतिक सलाहकार की आवश्यकता होगी। 

पढ़ें पूरी खबर-



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed