Attari-Wagah border: अटारी-वाघा बॉर्डर पूरी तरह से बंद, सात दिनों में 911 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत
अटारी-वाघा सीमा पूरी तरह से बंद है और गुरुवार को किसी भी देश का कोई नागरिक सीमा पार नहीं कर सका। बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से कुल 125 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस पाकिस्तान चले गए, जिससे पिछले सात दिनों में देश छोड़ने वाले पाकिस्तानियों की कुल संख्या 911 हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद पिछले एक सप्ताह से दोनों देशों के नागरिकों की भारी आवाजाही के बाद गुरुवार को अटारी-वाघा सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
सीमा पूरी तरह से बंद
सूत्रों ने पुष्टि की कि अटारी-वाघा सीमा पूरी तरह से बंद है और गुरुवार को किसी भी देश का कोई नागरिक सीमा पार नहीं कर सका। बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से कुल 125 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस पाकिस्तान चले गए, जिससे पिछले सात दिनों में देश छोड़ने वाले पाकिस्तानियों की कुल संख्या 911 हो गई। बुधवार को पाकिस्तानी वीजा वाले 15 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान चले गए, जिससे ऐसे लोगों की कुल संख्या 23 हो गई।
इसी प्रकार दीर्घकालिक भारतीय वीजा वाले 152 भारतीय नागरिक और 73 पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारत में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे ऐसे लोगों की कुल संख्या क्रमशः 1,617 और 224 हो गई है। केंद्र ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों (जिनमें अधिकतर पर्यटक थे) की हत्या के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को 'भारत छोड़ने' का आदेश दिया था।
Rajnath Singh: अमेरिकी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह ने किया फोन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत
भारत सरकार द्वारा अल्पकालिक वीजा धारकों को देश छोड़ने के आदेश के तहत विभिन्न वीज़ा श्रेणियों के लिए अलग-अलग समयसीमाएं तय की गई थीं। सार्क वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल थी, जबकि मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए यह समयसीमा 29 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, ट्रांजिट, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, पर्यटक, समूह पर्यटक, तीर्थयात्री, समूह तीर्थयात्री और आगंतुक वीजा सहित 12 अन्य श्रेणियों के वीजा धारकों के लिए अंतिम तिथि 27 अप्रैल थी।
भारत सरकार ने 23 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात तीन रक्षा/सेना, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर दिया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया था। इन रक्षा अधिकारियों के पांच सहायक स्टाफ को भी भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया। हालांकि, दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा धारकों को 'भारत छोड़ो' आदेश से छूट दी गई थी।
भारत से निकलने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या (अप्रैल 24 से 30 तक)
30 अप्रैल: 125 पाकिस्तानी नागरिक
29 अप्रैल: 94 (जिसमें 10 राजनयिक शामिल)
28 अप्रैल: 145 (36 राजनयिक, उनके परिजन और स्टाफ सहित)
27 अप्रैल: 237 (9 राजनयिक और अधिकारी शामिल)
26 अप्रैल: 81
25 अप्रैल: 191
24 अप्रैल: 28
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.