Assam: मदरसों पर बुलडोजर को लेकर मौलाना अजमल का भाजपा पर आरोप, सीएम सरमा का पलटवार
मौलाना अजमल ने असम में मदरसों पर बुलडोजर चलाने के लिए सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि असम सरकार मदरसों पर बुलडोजर चलाना बंद करे, अन्यथा उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के प्रमुख राजनीतिक दल एआईयूडीएफ (AIUDF) के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम सरकार व भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। अजमल ने कहा कि मुस्लिमों व मदरसों पर हमले इसलिए बढ़ गए हैं, क्योंकि भाजपा 2024 के चुनाव में उन्हें डरा कर वोट लेना चाहती है और सत्ता में बनी रहना चाहती है।
मौलाना अजमल ने असम में मदरसों पर बुलडोजर चलाने के लिए सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि असम सरकार मदरसों पर बुलडोजर चलाना बंद करे, अन्यथा उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
एएनआई से चर्चा में अजमल ने आरोप लगाया कि भाजपा व आरएसएस मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय में कुछ असामाजिक तत्व हो सकते हैं और सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Assam | Attacks on Muslims, Madrasas have increased ahead of 2024 elections... BJP needs Muslims votes to retain power in 2024. Their attacks on Muslims are increasing, so scared Muslims would vote for them: Maulana Badruddin Ajmal, AIUDF President pic.twitter.com/nk5ezuMONl
— ANI (@ANI) September 1, 2022
बोंगाईगांव में ध्वस्त किया मदरसा, अब तक तीन ढहाए
उधर, असम में अधिकारियों ने बुधवार को बोंगाईगांव जिले में एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया। सरकार का कहना है कि इस परिसर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। आतंकी संगठन अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के आरोप में इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा जुका है। असम सरकार द्वारा गिराया जाने वाला यह तीसरा मदरसा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि कुछ मदरसा में शिक्षा नहीं हो रही, बल्कि वहां आतंकवादी केंद्र चल रहे हैं।
हमारा मकसद मदरसों का जिहादियों द्वारा इस्तेमाल रोकना : सीएम सरमा
अजमल के बयान के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हमारा इरादा मदरसों को नष्ट करना नहीं है। सिर्फ यह चाहते हैं कि जिहादी तत्वों द्वारा उनका इस्तेमाल नहीं किया जाए। यदि हमें पुख्ता सूचना मिली कि मदरसे के नाम पर किसी संस्था का भारत विरोधी गतिविधियों के लिए हो रहा है तो हम उसे ध्वस्त कर देंगे।
Assam | We don't have any intention to go on demolishing Madrasas. Only intention to see that they're not used by jihadi elements. If we get specific inputs that institution is being used under guise of Madrasa for anti-India activities, we will raze them: CM Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/51wWK9odn5
— ANI (@ANI) September 1, 2022
धारा 144 सीआरपीसी लागू
असम के बोंगाईगांव जिले के जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है। देश विरोधी गतिविधियों की आशंका के बाद जिले के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति के कारण बोंगाईगांव में सार्वजनिक शांति भंग होने की पूरी संभावना है।