फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attacked merchant ship MV Chem Pluto arrived Mumbai port, Indian Navy deploys three warships

Drone Strike: 'विक्रम' की पहरेदारी में मुंबई पहुंचा केम प्लूटो, नौसेना ने अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत

Mon, 25 Dec 2023 10:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Dec 2023 10:36 PM IST
सार

MV Chem Pluto: वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में बढ़े हमलों के मद्देनजर नौसेना ने अरब सागर में तीन युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। एमवी केम प्लूटो पर हमले को लेकर नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के क्षेत्र, मलबे का विश्लेषण ड्रोन हमले की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन
Attacked merchant ship MV Chem Pluto arrived Mumbai port, Indian Navy deploys three warships
एमवी केम प्लूटो। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम की पहरेदारी में व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो सोमवार को मुंबई बंदरगाह पहुंचा। उस पर दो दिन पहले अरब सागर में ड्रोन हमला किया गया था। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज के कार्गो को दूसरे जहाज में स्थानांतरित करने की योजना है। तटरक्षक बल, नौसेना, खुफिया एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा एक संयुक्त जांच की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहाज पर हमला कैसे किया गया था।

विज्ञापन

एमवी केम प्लूटो पर पहुंचा ईओडी विशेषज्ञ दल
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि जहाज पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार मिसाइल था या ड्रोन। भारतीय तरक्षक बल ने वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना के ईओडी (विस्फोटक आयुध निपटान) विशेषज्ञ दल एमवी केम प्लूटो पर पहुंचा। नौसेना की एक टीम व्यापारिक जहाज पर हुए हमले की जांच और आकलन कर रही है। नौसेना ने क्षेत्र में संदिग्ध जहाजों या गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मध्य अरब सागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने तीन युद्धपोत तैनात किए 
अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में बढ़े हमलों के मद्देनजर अरब सागर में नौसेना ने तीन युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। एमवी केम प्लूटो की जांच करने पहुंचे नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के क्षेत्र, मलबे का विश्लेषण ड्रोन हमले की ओर इशारा कर रहा है। आगे फोरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण की जरूरत है। 

विज्ञापन

मलबे ड्रोन हमले के संकेत: नौसेना अधिकारी
ईओडी विशेषज्ञ दल ने अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट पर ड्रोन की चपेट में आने के दो दिन बाद एमवी केम प्लूटो के मुंबई पहुंचने पर उसका व्यापक निरीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे के विश्लेषण से ड्रोन हमले की ओर इशारा मिलता है और सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे के फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी।
 

पोरबंदर से 217 समुद्री मील की दूरी पर हुआ हमला
चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक पोत पर शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान की थी। अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में हुए हमलों के मद्देनजर नौसेना ने क्षेत्र में युद्धपोत आईएनएस मोरमुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8I को नियमित रूप से क्षेत्र में जागरूकता बनाए रखने का काम सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed