फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At least 42 killed bloodiest Ramzan in Kashmir in June

कश्मीरः घाटी में 'खूनी रमजान' साबित हुआ जून महीना, 42 ने गंवाई जान

Sat, 24 Jun 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 24 Jun 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
At least 42 killed bloodiest Ramzan in Kashmir in June
कश्मीर हिंसा

इस बार रमजान के जून महीने में कश्मीर घाटी हिंसा में करीब 42 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।मारे गए 42 लोगों में 9 पुलिसकर्मी, 27 आतंकी और 6 नागरिक भी शामिल हैं। बताते चलें कि पिछले कुछ सालों में इस बार का रमजान 'खूनी रमजान' जैसा रहा है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के नौहट्टा में उन्मादी भीड़ द्ववारा पीट-पीटकर डीएसपी की हत्या के बाद से सुरक्षा बलों में खासा गुस्सा है। अधिकारी ने आगे कहा कि हम पुलिस विभाग से होने की वजह से स्थानीय उग्र लोग हमें मारना चाहते हैं। इस तरह से हमें और कितने अपने साथियों को गंवाना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम सुरक्षा बलों पर हमले रोकने में नाकाम हुए हैं। यह राजनीति खेलने की वजह से ऐसा हो रहा है। हमें निर्देश मिले हैं कि स्थानीय उग्र जनता से भी कठोरता से पेश न आएं। हमें आतंकियों के साथ स्थानीय उग्र लोगों से भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। घटना की कई बड़े नेताओं ने तीखी आलोचना की थी। घटना के बाद इलाके के एसपी सजाद खालिक भट का ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना के बाद राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि महबूबा ने कहा कि अगर लोग पुलिस के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे तो फिर पुलिस जब जवाबी कार्रवाई करेगी तो शायद पुराना वक्त न आ जाए कि रोड पर जिप्सी देखकर लोगों को भागना पड़े। उन्होंने आगे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे बड़ा शर्मनाक वाकया कोई नहीं हो सकता।


इसके अलावा मामले में डीजीपी ने भी कहा था कि लोगों को समझना चाहिए कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है, जो उनकी हिफाजत के लिए वहां ड्यूटी कर रहा था उसे ही मार दिया। उन्होंने बताया था कि मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। और एक तीसरे की भी पहचान की गई है। उनको कानून का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed