{"_id":"5efc2a469f780525c72d9198","slug":"astronauts-tweet-pictures-of-the-boundary-of-night-and-day-they-are-mesmerizing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्षयात्री की 'रात और दिन के बीच की सीमा' वाली तस्वीर वायरल, यहां देखें फोटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरिक्षयात्री की 'रात और दिन के बीच की सीमा' वाली तस्वीर वायरल, यहां देखें फोटो
Wed, 01 Jul 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
अंतरिक्ष की एक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इस समय अंतरिक्ष की दो फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने अपने ट्विटर हैंडल से अंतरिक्ष की दो बहुत प्यारी फोटो शेयर की हैं, आप भी इन तस्वीरों को देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। ये तस्वीर है रात और दिन के बीच बनी सीमा की। इस तस्वीर में एक ऐसी लाइन दिख रही है जिसके एक ओर दिन तो दूसरी ओर रात का प्रतिबिंब दिख रहा है।
विज्ञापन
अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि हमारे गृह का यह दृश्य मेरा पसंदीदा दृश्य है, जिसमें रात और दिन के बीच बनी सीमा (लाइन) बहुत सुंदर दिख रही है।
विज्ञापन
My favorite views of our planet that capture the boundary between night and day. pic.twitter.com/Jo3tYH8s9E
— Bob Behnken (@AstroBehnken) June 28, 2020
विज्ञापन
अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने यह तस्वीर 29 जून को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी और इस पर अबतक 60,000 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं और 8,500 के करीब लोगों ने इस फोटो को रीट्वीट किया है। इस तस्वीर को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अंतरिक्ष में जाने की बात कर रहे हैं।
नासा की बेवसाइट के मुताबिक रॉबर्ट एल बेनकेन यानि बॉब बेनकेन स्पेस एक्स मिशन के लिए 30 मई 2020 को लॉन्च हुए साझा कमांडर ऑपरेशन के तहत अंतरिक्ष में हैं। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ ट्विटर यूजर्स ने साल 2020 के अंत तक अंतरिक्ष में रहने की बात कही है।