फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly polls: EC to meet home secretary to review J-K security situation

Assembly polls: क्या जम्मू-कश्मीर में जल्द होने वाले हैं विधानसभा चुनाव? गृह सचिव के साथ चुनाव आयोग की बैठक कल

Tue, 13 Aug 2024 07:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 13 Aug 2024 07:05 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 2014 के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Assembly polls: EC to meet home secretary to review J-K security situation
Jammu Kashmir - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

निर्वाचन आयोग बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ एक बैठक करेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। इससे पहले जम्मू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि आयोग केंद्र शासित प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी या आंतरिक ताकत चुनाव प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकती।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ अहम बैठक कीर थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। आयोग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार, आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू ने अपने दौरे के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा
आयोग ने चुनाव करवाए जाने को लेकर प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया था कि चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की तैयारी पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से जानकारी ली। बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती, उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने और चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।


राजनीतिक दलों संग भी बैठक
इससे पहले चुनाव आयोग के दल ने दौरे के पहले दिन यानी गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल चुनाव की मांग करने वाले राजनीतिक दलों संग भी बैठक की थी।

10 साल के बाद विधानसभा चुनाव होंगे
जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 2014 के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। 2018 में पूर्ववर्ती राज्य के विधान निकाय के भंग होने के बाद 2019 की शुरुआत में चुनाव होने थे। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed