फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Polls: AAP announces to contest all 224 seats in Karnataka

Assembly Polls: AAP ने किया कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, भाजपा-कांग्रेस को बताया 'नकलची'

Tue, 31 Jan 2023 04:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 Jan 2023 04:27 PM IST
सार

बेंगलुरू में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप नेता आशिकी ने राज्य भर के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची मार्च के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग  शासन के दिल्ली मॉडल की नकल वाला संस्करण नहीं चाहते हैं वे मूल चाहते हैं। ऐसे में पार्टी ने कर्नाटक में पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
Assembly Polls: AAP announces to contest all 224 seats in Karnataka
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस साल दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में होने वाले चुनावी रण के लिए आप ने भी पूरे जोश के साथ अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने एलान भी कर दिया है कि वह राज्य की सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एजेंडा तय कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आप नेता ने कहा कि जहां भाजपा  दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तर्ज पर 'नम्मा क्लिनिक' का वादा कर रही है वहीं, कांग्रेस 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर रही है। उन्होंने दोनों पार्टियों को नकलची करार दिया। 

विज्ञापन


बेंगलुरू में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप नेता आशिकी ने राज्य भर के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची मार्च के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग शासन के दिल्ली मॉडल की नकल वाला संस्करण नहीं चाहते हैं वे मूल चाहते हैं। ऐसे में पार्टी ने कर्नाटक में पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 भाजपा पर लगाए आरोप
इस दौरान आप नेता ने 'नम्मा क्लीनिक' को लागू करने के भाजपा के वादे पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'यदि भाजपा उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बारे में गंभीर थी, तो इतने सालों में ऐसा क्यों नहीं किया गया? यह दिखाता है कि एक नकलची केवल नकलची होता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के आखिर में कर्नाटक में 'विवेका' योजना के तहत 24,000 कक्षाओं का वादा किया है। ऐसे में मेरा सवाल है कि पिछले पांच सालों में इनका निर्माण क्यों नहीं किया गया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में रही इसके बाद भी उसने कुछ नहीं किया और अब वादे कर रही है। 

कांग्रेस को दी चुनौती
इस दौरान आप नेता ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर भी तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वह मुफ्त बिजली दे। इसके बाद ही कर्नाटक के लोग मुफ्त बिजली के पार्टी के वादे पर विश्वास करेंगे।


 हमने किए वादे पूरे- आतिशी
दिल्ली में कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव का पूरा चुनावी एजेंडा आम आदमी पार्टी ने निर्धारित किया है। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने दिखाया है कि वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा ला सकते हैं और वे लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी दे सकते हैं।  यही कारण है कि लोग हमारी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed