विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील की, नंदीग्राम पर टिकी सभी की निगाहें
- पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान शुरू
- पीएम मोदी की जनता से अपील
- नंदग्रीम सीट पर ममता और सुवेंदु अधिकारी में मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान जारी है। बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों की जनता से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि जो लोग मतदान करने के योग्य हैं वह अपना मत जरूर डालें। उन्होंने कहा कि असम की जनता अपने अपने मतदान केंंद्रों पर जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाएं।
Second phase of the Assam polls takes place today. Requesting all eligible voters of this phase to strengthen the festival of democracy by exercising their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2021विज्ञापन
वहीं बंगाल की जनता से भी उन्होंने रिकॉर्ड मतदान करने का अनुरोध किया है। पीएम ने ट्वीट किया कि मैं सभी वोट करने योग्य लोगों से अनुरोध करता हूं कि वह अपनी-अपनी सीटों पर जाकर मतदान जरूर करें ।
Urging the people of West Bengal in whose seats there is polling taking place today to vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2021
गौरतलब है कि बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 उम्मीदवार और असम की 39 सीटों पर 345 कैंडिडेट किस्मत अजमा रहे हैं। सभी की निगाहें बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर टिकी हैं। जहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। चुनाव नतीजे 2 मई को आएंगे।