फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2021: Second phase of voting in Bengal and Assam today amid tight security

Assembly Elections 2021: कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान, ममता के सामने सुवेंदु

Thu, 01 Apr 2021 07:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 01 Apr 2021 07:10 AM IST
सार

कड़ी सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल के बीच पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के तहत कुल 69 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है। बंगाल की 30 सीटों पर 171 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी। वहीं असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। 
 

विज्ञापन
Assembly Elections 2021: Second phase of voting in Bengal and Assam today amid tight security
ममता बनर्जी और अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

दूसरे चरण में बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सभी निगाहें टिकी हैं। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इस बीच, नंदीग्राम सहित तमलुक, हल्दिया क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


असम में 73 लाख, 44 हजार 631 मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। वहीं बंगाल में 75 लाख 94, 549 मतदाता वोट डालेंगे। आयोग ने ईवीएम के साथ ही हर केंद्र पर वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस चरण में सबकी नजर नंदीग्राम में लगी हैं, हाईवोल्टेज राजनीतिक जंग में मतुआ समुदाय के प्रभुत्व वाली इन सीटों पर पिछले चुनाव में टीएमसी का बोलबाला था, लेकिन इस बार अधिकारी परिवार के पाला बदलने से यहां कांटे की टक्कर है। शुवेंदु अधिकारी को पुरानी पार्टी टीएमसी के वफादारों के साथ पुराने भाजपाइयों की नाराजगी से दो-चार होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ममता अपनी ममतामयी छवि के साथ तथाकथित दुर्घटना में लगी चोट की सहानभूति को भी भुनाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। असम में कट्टरवादी छवि के साथ सीएए की चुनौतियों से भाजपा को पार पाना है, कांग्रेस का दावा है कि वह असम में पुरानी साख वापस पा लेगी। 

पश्चिम बंगाल में कुल  10,620 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें से 2,287  मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।  30 में से 8 सीटें आरक्षित हैं। कुल 171 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 19 महिलाएं हैं। इन सबके भाग्य का फैसला 75,94,549 मतदाता करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 38,80,955 और  37,13,508 महिला वोटर हैं।  30 सीटों पर 13,118 सर्विस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

इस चरण के मतदान में सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र दासपुर है, यहां 297849 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं 218690 मतदाताओं वाला सबसे छोटा बिशनुपुर भी है। 11 उम्मीदवार बांकुरा में हैं। सबसे कम केशपुर और इंडस में 3-3 उम्मीदवार हैं।


असम में 39 सीटों पर मतदान
इस चरण असम में 39 सीटों पर 320 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 26 महिलाएं है, सबसे ज्यादा 176 निर्दलीय मैदान में हैं। सबसे कम वोटर वाली सीट हावड़ा घाट है। यहां से 132339  मतदाता हैं। सबसे ज्यादा वोटर वाली विधानसभा सीट होजाइ है, यहां 265886 वोटर हैं। असम में एक से डेढ़ लाख वोटर वाली विधानसभा सीटों की संख्या महज दो है। डेढ़ से दो लाख मतदाताओं वाली 27 विधानसभाएं हैं। दो लाख से ज्यादा वाली 10 लाख विधानसभाएं हैं। यहां  कुल 7344645 मतदाता हैं। जिन 39 सीटों पर मतदान होना है वहां की कुल आबादी 11886434 है। इसमें 3734544 पुरुष वोटर, 3609966 महिला वोटर हैं। 17165 सर्विस वोटर हैं। यहां कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या 10592 है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अलगापुर में हैं। यहां से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं उदलगिरी से केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में हैं। असम में इस चरण के चुनाव में बात की जाए ईवीएम की तो 10593 बीयू, 10592 सीयू और 10592 वीवीपीएट का इस्तेमाल होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed