फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election result anurag thakur lashes out at congress

'हार के बाद EVM को दोष देते हैं': कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- वे सिर्फ हिंदुत्व का अपमान करते हैं

Wed, 06 Dec 2023 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Dec 2023 12:11 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना के होने वाले सीएम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है।

विज्ञापन
assembly election result anurag thakur lashes out at congress
Anurag Thakur - फोटो : Social Media

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को चार राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। केवल तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस की हार के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस दुर्व्यवहार पर उतर आई है। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उनकी सोच स्पष्ट है। वे देश की संस्कृति और पहचान को मिटाना चाहते हैं। कुछ लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं। लेकिन हम देश को बंटने नहीं देंगे। उनकी सोच केवल हिंदुत्व और सनातन धर्म का अपमान करना है। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी लगातार सनातन धर्म को बदनाम करते रहते हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा, 'तेलंगाना के होने वाले सीएम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। द्रमुख नेताओं का सनातन धर्म, हिंदू और हिंदी बोलने वालों के खिलाफ जानी मानी साजिश है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'दिगविजय सिंह समेत अन्य कई विपक्षी नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। हार के बाद वह अपने हार की वजहों को नहीं देखते। वे केवल ईवीएम को दोष देते हैं। वे केवल हिंदुओं और सनातन धर्म पर निशाना साधते हैं।'

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में और जोराम पीपुल्स मूवमेंट मिजोरम में सरकार बनाने में कामयाब रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed