फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election Result 2023 These 9 Poorest Candidates in All 3 States How Many Will Win Who Will Lose

Election 2023: ये हैं पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के सबसे गरीब उम्मीदवार, किसकी जागी किस्मत, कौन हुआ निराश?

Thu, 02 Mar 2023 04:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

कांग्रेस के अरबियंगकम खरसोहमत मेघालय चुनाव में उतरे सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।निर्दलीय चुनाव लड़े हीरामुनि देबबर्मा त्रिपुरा के सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। टीएन कोन्याक नगालैंड के सबसे गरीब उम्मीदवार रहे।

विज्ञापन
Assembly Election Result 2023 These 9 Poorest Candidates in All 3 States How Many Will Win Who Will Lose
सबसे गरीब प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 सीटों में से 49 सीटों के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं 11 सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है। एनडीपीपी 21, बीजेपी 12, एनपीएफ एक, कांग्रेस को चार और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली है। मेघालय की 59 विधानसभा सीटों में से 41 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से 16 सीटें, एनपीपी, टीएमसी को तीन, कांग्रेस को चार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को नौ और अन्य को नौ सीटों पर जीत मिली है। त्रिपुरा की 60 सीटों में से 53 के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से बीजेपी ने 29, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) को नौ, कांग्रेस को दो, टिपरा मोथा पार्टी को 12 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली है।  मतगणना के दौरान कुछ ऐसी भी सीटें हैं जिनके नतीजों पर सबकी नजर रही। एक तरफ जहां तमाम पार्टियों ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति हजारों तक ही सीमित है। आइये जानते हैं तीनों राज्यों के सबसे गरीब प्रत्याशियों के चुनाव नतीजों के बारे में...

विज्ञापन


विज्ञापन

उम्मीदवार सीट कुल संपत्ति   रुझान
हीरामुनि देबबर्मा, निर्दलीय मंडई बाजार 700 रुपए  हारे
नागेंद्र चंद्र शील, निर्दलीय कल्याणपुर-प्रमोदनगर 1,200 रुपए  हारे
मृदुल कांति सरकार बदरघाट 2,000  हारे

Assembly Election Result 2023 These 9 Poorest Candidates in All 3 States How Many Will Win Who Will Lose
त्रिपुरा के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी - फोटो : AMAR UJALA

ये हैं त्रिपुरा के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. हीरामुनि देबबर्मा, निर्दलीय : निर्दलीय चुनाव लड़े हीरामुनि देबबर्मा त्रिपुरा के सबसे गरीब प्रत्याशी रहे। देबबर्मा पश्चिम त्रिपुरा जिले की मंडई बाजार (एसटी) सीट से अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति मात्र 700 रुपए घोषित की थी। 

2. नागेंद्र चंद्र शील, निर्दलीय: नागेंद्र चंद्र शील बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। शील राज्य के दूसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। नागेंद्र शील, खोवाई जिले की कल्याणपुर-प्रमोदनगर सीट से चुनावी मैदान में थे। जहां निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी संपत्ति 1,200 रुपए बताई थी। 

3. मृदुल कांति सरकार, निर्दलीय: निर्दलीय चुनाव लड़े मृदुल कांति सरकार राज्य के तीसरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे। कांति सरकार पश्चिम त्रिपुरा की बदरघाट (एससी) सीट से मैदान में थे। सरकार को भी चुनाव में हार मिली। उन्होंने अपने पास मात्र 2,000 रुपए की संपत्ति बताई थी।

विज्ञापन

उम्मीदवार सीट कुल संपत्ति  रुझान
अरबियंगकम खरसोहमत, कांग्रेस अमलारेम 9,000 रुपए  हारे
थोसेनगचीबा ए संगमा, आरपीआई  रक्समग्रे 22,000 रुपए  पीछे
मार्क रिनाल्डी सॉकमी, भाजपा मैरंग 23,461 रुपए  हारे

Assembly Election Result 2023 These 9 Poorest Candidates in All 3 States How Many Will Win Who Will Lose
मेघालय के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी - फोटो : AMAR UJALA

ये हैं मेघालय के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. अरबियंगकम खरसोहमत, कांग्रेस: कांग्रेस के अरबियंगकम खरसोहमत ने अपनी संपत्ति मात्र 9,000 रुपए बताई है। अमलारेम सीट से उतरे खरसोहमत मेघालय चुनाव में उतरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे।खरसोहमत चुनाव हार गए हैं।

2. थोसेनगचीबा ए संगमा, आरपीआई : सबसे ज्यादा गरीब उम्मीदवारों की सूची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के थोसेनगचीबा ए संगमा दूसरे स्थान पर हैं। रक्समग्रे सीट से प्रत्याशी संगमा की दौलत 22,000 है। अभी इस सीट पर मतगणना जारी है। 

3. मार्क रिनाल्डी सॉकमी, भाजपा : भाजपा के उम्मीदवार मार्क रिनाल्डी सॉकमी मेघालय के गरीब उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मैरंग से उतरे सॉकमी ने अपनी कुल संपत्ति 23,461 रुपए बताई थी। सॉकमी को हार का सामना करना पड़ा है।  

उम्मीदवार सीट कुल संपत्ति  रुझान
गामपाई कोन्याक, कांग्रेस फोमिंग 5,251 रुपए  हारे
चिंगसाक कोन्याक, एनपीएफ फोमिंग 25,000 रुपए  हारे
डॉ. चिंगो वालिम, निर्दलीय तेहोक 50,000 रुपए  हारे

Assembly Election Result 2023 These 9 Poorest Candidates in All 3 States How Many Will Win Who Will Lose
नगालैंड के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी - फोटो : AMAR UJALA

ये हैं नगालैंड के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. गामपाई कोन्याक, कांग्रेस : कांग्रेस के गामपाई कोन्याक ने अपनी संपत्ति मात्र 5,251 रुपए बताई है। कोन्याक, फोमिंग सीट से चुनावी मैदान में थे। कोन्याक नगालैंड के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।  कोन्याक को चुनाव में हार मिली है।

2. चिंगसाक कोन्याक, एनपीएफ : सबसे गरीब उम्मीदवारों की सूची में एनपीएफ के चिंगसाक कोन्याक दूसरे स्थान पर हैं, उनकी दौलत 25 हजार है। चिंगसाक, फोमिंग सीट से चुनाव लड़ मैदान में थे। एनपीएफ उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। 

3. डॉ. चिंगो वालिम, निर्दलीय : निर्दलीय उमीदवार डॉ. चिंगो वालिम तीसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 50 हजार रुपए बताई है। वालिम, तेहोक (अजजा) सीट से चुनाव मैदान में थे। चिंगो वालिम को भी चुनाव में हार मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed