फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021: Prime Minister Modi could conduct 20 rallies in West Bengal, Amit Shah and JP Nadda will do more than 35 public meetings

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 20 रैलियां, शाह और नड्डा की 35 से ज्यादा जनसभाओं की तैयारी

Tue, 02 Mar 2021 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Mar 2021 07:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती हैं। तीन मार्च को भाजपा के बंगाल के कोर ग्रुप की बैठक होगी। वहीं चार मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी...

विज्ञापन
Assembly Election 2021: Prime Minister Modi could conduct 20 rallies in West Bengal, Amit Shah and JP Nadda will do more than 35 public meetings
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है। चुनाव प्रचार में रैलियों का जिम्मा प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह के पास होगा। पश्चिम बंगाल और असम में दोनों नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां होंगी।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में 20 और असम में छह रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से बड़े जिलों में दो और छोटे जिलों में एक रैली का करने आग्रह किया है। पीएम मोदी की राज्य में 20 रैलियां, गृहमंत्री अमित शाह की 50 और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की 50 रैलियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


इन रैलियों की शुरुआत सात मार्च से होने जा रही हैं। रविवार को पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले फरवरी में पीएम मोदी ने हुगली में चुनावी सभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर वार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन








पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रचार कमेटी के प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने अमर उजाला को बताया कि हमने पश्चिम बंगाल में पीएम की 25 रैलियों की मांग की है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी 35 से ज्यादा रैलियां करने की मांग की है। फिलहाल बंगाल में पीएम की 20 रैलियों की ही रूपरेखा तय की गई है। हालांकि रैलियों का स्थान और तारीख तय होना अभी बाकी है।

चार मार्च को होगी भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती हैं। तीन मार्च को भाजपा के बंगाल के कोर ग्रुप की बैठक होगी। वहीं चार मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
 
गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। असम में 27 मार्च से 06 अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव होंगे। दो मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed