{"_id":"657b3835d8162d678f09489a","slug":"assam-sound-of-explosion-heard-near-military-station-in-jorhat-assam-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई; फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहींं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई; फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहींं
Thu, 14 Dec 2023 10:46 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:46 PM IST
सार
गुरुवार को असम के जोरहाट जिले में सैन्य स्टेशन के पास एक विस्फोट धमाका हुआ है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
Bomb Blast (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के जोरहाट जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे जोरहाट स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट पर धमाका हुआ है। लोगों ने इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी। अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार असम के जोरहाट जिला स्थित लिचुबारी स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के पास जोरदार धमाका हुआ।
धमाके की आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मिलिट्री स्टेशन के गेट के पास यह धमाका हुआ। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। धमाके की आवाज के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मिलिट्री स्टेशन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी जिले के काकोजान में शाम को करीब 6.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने फायरिंग की। उल्लेखनीय है कि आज के हमले को आंतकवादी गुट उल्फा (आई) का हमला माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही उल्फा (आई) ने असम पुलिस को ऊपरी असम में तीन आतंकी हमला करने की खुली चिट्ठी लिखकर धमकी दी थी। इससे पहले उल्फा (आई) ने 22 नवंबर, 2023 को तिनसुकिया जिले में सेना के कैंप के पास एक धमाका और एक धमाका शिवसागर जिले में सीआरपीएफ कैंप के नजदीक 9 दिसंबर को किया था। इन दोनों ही हमलों में किसी के हताहत की खबर नहीं है। इसलिए आज जोरहाट में जो संदिग्ध धमाका हुआ, उसे इसी कड़ी में देखा जा रहा है।