फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam says Mizoram tried to construct bridge in its territory news updates in Hindi

फिर उठा विवाद: असम सरकार ने लगाया आरोप, कहा- हमारे क्षेत्र में पुल निर्माण करवा रहा मिजोरम

Sun, 22 Aug 2021 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Aug 2021 10:25 PM IST
सार

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में नया तनाव शुरू हो गया है। असम सरकार ने रविवार को आरोप लगाया कि मिजोरम के अधिकारी हमारी सीमा में दाखिल हुए और उन्होंने वहां एक पुल का निर्माण कार्य शुरू किया है। वहीं, मिजोरम ने दावा किया है कि यह क्षेत्र हमारे क्षेत्र में है और आरोप लगाया कि असम पुलिस के अधिकारी यहां से निर्माण सामग्री चुरा ले गए।

विज्ञापन
Assam says Mizoram tried to construct bridge in its territory news updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Police

विस्तार

असम सरकार ने आरोप लगाया है कि मिजोरम के अधिकारी हेलाकांदी में हमारी सीमा में दाखिल हुए और उन्होंने एक पुल का निर्माण शुरू किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हेलाकांदी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि घटना शुक्रवार की है जब मिजोरम के कुछ मजदूर जिले के रामनाथपुर थाना क्षेत्र में आने वाले कछुरथाल इलाके में एक पुल का निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'रामनाथपुर थाने के प्रभारी अधिकारी और उनकी पैट्रोलिंग टीम इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया।' उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शनिवार को मिजोरम के करीब 40-50 सुरक्षा अधिकारी इस स्थान पहुंचे और कुछ ने दोनों राज्यों की ओर से सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए पांच अगस्त को जारी संयुक्त बयान का उल्लंघन करते हुए असम की सीमा पार की। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मिजोरम के सुरक्षा अधिकारियों से असम की जमीन से लौटने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उपाध्याय ने कहा, 'असम की स्थिति पर जोर देने और मिजोरम के बलों को पीछे हटाने के लिए मेरे नेतृत्व में आज लगभग 200 असम पुलिस कर्मियों और कमांडो और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल रविवार की सुबह कचुरथल पहुंचा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिजोरम सरकार ने कहा कि उसने असम पुलिस के कर्मियों के खिलाफ पुल स्थल से निर्माण सामग्री को कथित रूप से चोरी करने का मामला दर्ज किया है। मिजोरम का दावा है कि यह इलाका उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं, उपाध्याय ने पुल स्थल से निर्माण सामग्री को चोरी करने के दावों को पूरी तरह से निराधार और गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि असम पुलिस एक जिम्मेदार बल है।


मिजोरम के कोलासिब के डिप्टी कमिश्नर एच लालथलांगलियाना ने असम पुलिस पर निर्माण सामग्री चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असम पुलिस के अधिकारियों ने बैराबी कस्बे के पास जोफाई में हमारी सीमा में प्रवेश किया और कथित तौर पर कुछ निर्माण सामग्री चुरा ले गए। बता दें कि बीते दिनों भी असम और मिजोरम पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर ही एक हिंसक मुठभेड़ भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed