फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles: 190 years of dedication, valor and service to the nation, Foundation Day celebrated

असम राइफल्सः समर्पण, वीरता और देश सेवा के 190 वर्ष, वीरों को श्रद्दांजलि अर्पित कर मनाई स्थापना दिवस

Mon, 24 Mar 2025 09:39 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 09:39 PM IST
सार

असम राइफल्स ने सोमवार को शिलांग स्थित अपने मुख्यालय में अपना 190वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, डीजी असम राइफल्स और बल के सभी रैंक ने शिलांग के युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों कोश्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Assam Rifles: 190 years of dedication, valor and service to the nation, Foundation Day celebrated
असम राइफल्स का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में से एक असम राइफल्स ने सोमवार को शिलांग स्थित अपने मुख्यालय में गर्व और श्रद्धा के साथ अपना 190वां स्थापना दिवस मनाया। करीब दो शताब्दियों की समर्पित सेवा, वीरता और देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को चिन्हित करता है। इस मौके पर असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, डीजी असम राइफल्स और बल के सभी रैंक ने शिलांग के युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों कोश्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अतीत में सर्वोच्च बलिदान दिया। 

विज्ञापन


डीजी एआर ने बल के सभी रैंकों को संबोधित करते हुए उत्तरी-पूर्व और कश्मीर में उग्रवाद से निपटने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना की। इस दौरान सबकी निगाहें 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित डीजीएआर ध्वज पर थीं, जिसे बल के सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले यूनिट्स 4 असम राइफल्स को सौंपा गया। इसमें 36असम राइफल्स को दूसरे रनर अप और 3 असम राइफल्स को पहले रनर घोषित किया गया। ये पुरस्कार विभिन्न बटालियनों और यूनिट्स द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में किए गए समर्पण, पेशेवरता और असाधारण योगदान को मान्यता देते हैं।
विज्ञापन


 
सीमा से लेकर खेल के मैदान तक गाड़ा झंडा
बल ने 2024-25 के दौरान ऑपरेशनों में अपनी मजबूती को साबित करना जारी रखा है। पिछले वर्ष के दौरान असम राइफल्स की चार बटालियनों को 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट सिटेशन' और छह बटालियनों को 'जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ यूनिट सिटेशन' प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, बल के कर्मियों को एक शौर्य चक्र, आठ सेना मेडल, और 400 राष्ट्रपति व गवर्नर मेडल से सम्मानित किया गया। बल ने खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, 2024-25 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 254 पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल ‘उत्तर-पूर्व के लोगों’ के साथ मजबूती से है खड़ा बल अपने उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें अत्याधुनिक हथियारों, निगरानी और सुरक्षा उपकरणों का अधिग्रहण शामिल है। हर साल के साथ असम राइफल्स उत्तर-पूर्व के लोगों के बीच मजबूती से खड़ा रहता है। जैसे-जैसे यह क्षेत्र विकास और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है, बल स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। असम राइफल्स नए चुनौतियों का सामना करने और अपनी भूमिका को ‘उत्तर-पूर्व के प्रहरी’ के रूप में निभाने के लिए निरंतर विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed