Assam: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा; भारी मात्रा में गांजा और हेरोइन जब्त, आठ करोड़ आंकी गई कीमत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बिस्वनाथ और कछार जिले से मादक पदार्थ गांजा, हेरोइन और नशीली गोली याबा बरामद की गई हैं।
विस्तार
Stringent action on Drugs: Recovery of above ₹8cr 💉
Based on reliable inputs, @assampolice carried out anti-narcotics operation and recovered huge quantity of drugsविज्ञापन
✅ @biswanathpol intercepted a vehicle at Naka Point on NH15 and managed to seize 314kg of Ganja valued at… pic.twitter.com/fKxK9nk3VH— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 8, 2024
सरमा ने कहा कि पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर ड्रग निरोधी अभियान चलाया और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। बिस्वनाथ जिले में पुलिस ने एनएच-15 पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से 314 किलो गांजा, जिसकी कीमत 1.57 करोड़ है, पकड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने कछार जिले के सिलचर और रामनगर में दो विशेष अभियान चलाए।
इन दो अभियानों के दौरान पुलिस ने 572 ग्राम हेरोइन और करीब सात करोड़ रुपये की 10 हजार से ज्यादा नशीली गोलियां जब्त की। इस दौरान एक युवक को भी पकड़ा गया। याबा टैबलेट मेथामफेटामाइन और कैफीन का एक मिश्रण है। यह भारत में प्रतिबंधित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.