फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam police register case against congress spokesperson pawan khera in pm modi reark

Pawan Khera: प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान देकर फंसे पवन खेड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Feb 2023 03:01 PM IST
सार

मामला दर्ज होने के बाद असम पुलिस ने पवन खेड़ा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुयन ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस से उन्हें हिरासत में लेने की विनती की थी।

विज्ञापन
assam police register case against congress spokesperson pawan khera in pm modi reark
pawan khera

विस्तार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ असम के दिमा हसाओ जिले के हाफलोंग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद असम पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुयन ने यह जानकारी दी।  इससे पहले पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद असम पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुयन ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस से उन्हें हिरासत में लेने की विनती की थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पवन खेड़ा को असम लाया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि हाफलोंग पुलिस थाने में पवन खेड़ा के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी, 500, 504, के तहत मामला दर्ज किया गया था। पवन खेड़ा कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ रायपुर जा रहे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा पवन खेड़ा को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य कांग्रेस नेता उनके समर्थन में दिल्ली एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए थे। इसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर खूब हंगामा हुआ और पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में पवन खेड़ा ने अदाणी मामले में प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल पवन खेड़ा प्रधानमंत्री का पूरा नाम बोलते हुए उनके पिता का गलत नाम बोल गए। गलती सुधारी भी, लेकिन बाद में फिर गलत नाम लेकर उन पर तंज कस दिया। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने पवन खेड़ा के बयान की तीखी आलोचना की थी। इसके चलते पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में शिकायत भी दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed