फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police arrested five people from Howly, Barpeta and Kalgachia Police Station area for their links with Alquaeda

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलकायदा से जुड़े पांच लोगों को किया गिरफ्तार, सभी से कड़ी पूछताछ जारी

Sat, 05 Mar 2022 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Mar 2022 01:46 PM IST
सार

असम पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर बांग्लादेश से बाहर के एक संगठन से जुड़ने का आरोप है जिसका रिश्ता अलकायदा से है।

विज्ञापन
Assam Police arrested five people from Howly, Barpeta and Kalgachia Police Station area for their links with Alquaeda
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकी संगठन अलकायदा के जिहादी समूह से जुड़े पांच लोगों को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया है। असम डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने शनिवार को बताया कि इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक है। असम पुलिस की स्पेशल ब्रांच की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बारपेटा पुलिस ने पांचों को कालगचिया थाना क्षेत्र से उठाया।

विज्ञापन


डीजीपी महंता ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी में मुस्लिम नागरिकों ने मदद की। बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम के रूप में हुई। इसने चार अन्य खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान, नौशाद अली और तैमूर रहमान खान को जिहादी गतिविधियों के लिए बारपेटा में अलकायदा का एक बेस खोलने के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन


अभी इस समूह के अन्य लोग फरार हैं और उन्हें दबोचने की कोशिशें तेज हैं। इस्लाम के असम में होने का इनपुट पिछले साल सितंबर में मिला था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार रात पुलिस को सफलता मिली। पांचों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस की हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव व कुछ दस्तावेज बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक तरीके से भर्ती करते थे जिहादी
डीजीपी महंता के मुताबिक, यह गिरोह बड़े ही आधुनिक ढंग से जिहादियों की भर्ती करता था। कंप्यूटर के जरिये इन्हें पूरा प्लान समझाया जाता था। पैसों का लेनदेन भी बड़े ही आधुनिक तरीके से उच्च तकनीक की मदद से किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के ढाकालियापारा गांव में रहने वाला इस्लाम अपने गांव की मस्जिद में पढ़ाता था। साथ ही वह कट्टरपंथी संगठनों के लिए युवाओं को बरगला कर उनकी भर्ती भी करता था। 


एनआईए करेगी आगे की जांच
महंता ने कहा, पुलिस हिरासत में प्रारंभिक पूछताछ की जाएगी उसके आगे की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हवाले कर दी जाएगी। एनआईए इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय तार टटोलेगी और देशभर में इसके नेटवर्क का भी पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed