फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: One youth killed and two others injured in mob attack in Jorhat district

असम : जोरहाट जिले में भीड़ के हमले में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

Tue, 30 Nov 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोरहाट
एजेंसी, जोरहाट Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 06:36 AM IST
सार

असम के जोरहाट जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले में हमलावरों की संख्या पचास बताई जा रही है। मृतक की पहचान गोलाघाट जिले के खुमताई के रहने वाले 30 वर्षीय अनिमेष भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।
 

विज्ञापन
Assam: One youth killed and two others injured in mob attack in Jorhat district
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

असम के जोरहाट जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हमलावरों की संख्या पचास बताई जा रही है। मृतक की पहचान गोलाघाट जिले के खुमताई के रहने वाले 30 वर्षीय अनिमेष भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।

विज्ञापन


हमलावरों की संख्या 50 बताई जा रही है, क्षेत्र में तनाव
घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे तानव है और पूरा शहर बंद कर दिया गया। भूइंया ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। पुलिस के मुताबिक घटना जोरहाट के डाउनटाउन इलाके में एक पिकअप स्टॉप पर हुई।
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र अंचलिक छात्र संस्था (गोलाघाट इकाई) शिक्षा सचिव अनिमेष भुइयां, मृदुस्मंत बरुआ (स्थानीय टीवी चैनल पत्रकार) और एक अन्य युवा के साथ बैठक में हिस्सा लेने जोरहाट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक व्यक्ति गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उस व्यक्ति की सहायता की। लेकिन लोगों को लगतफहमी हो गई कि उनके द्वारा यह हादसा हुआ है। इस बात पर बहस हो गई औऱ बात मारपीट तक आ गई। लेकिन वास्तविकता यह थी कि वे उस घटना में शामिल नहीं थे, तो उस व्यक्ति की मदद कर रहे थे। इसके बाद बात इतनी आगे बढ़ कि भीड़ ने भुइयां औऱ उनके साथ आए दोनों युवाओं को घेर लिया औऱ उनकी पिटाई शुरू कर दी। जब तक पुलिस पहुंचती, उनको काफी चोट आ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed