फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: One accused arrested in connection with the Kakopathar army camp attack

असमः काकोपथार सेना कैंप हमले का एक आरोप गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sun, 26 Oct 2025 09:12 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नामसाई (अरुणाचल प्रदेश)
अमर उजाला ब्यूरो, नामसाई (अरुणाचल प्रदेश) Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 09:12 PM IST
सार

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान अनुपम दोहतिया उर्फ थौसन असम के रूप में हुई है, जो असम के तिनसुकिया जिले के बरेकुरी गांव का निवासी है।

विज्ञापन
Assam: One accused arrested in connection with the Kakopathar army camp attack
गिरफ्तार उग्रवादीअनुपम दोहतिया उर्फ थौसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के काकोपथार सेना कैंप पर हुए हमले मामले में सुरक्षाबलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में रविवार की सुबह पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (आई) यानी उल्फा (आई) से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान अनुपम दोहतिया उर्फ थौसन असम के रूप में हुई है, जो असम के तिनसुकिया जिले के बरेकुरी गांव का निवासी है। अधिकारियों के अनुसार, वह 17 अक्टूबर को असम के तिनसुकिया स्थित काकोपाथार आर्मी कैंप पर हुए उल्फा (आई) हमले में शामिल प्रमुख सदस्यों मेंसे एक है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक संयुक्त टीम ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें एक एमक्यू राइफल, 151 जिंदा कारतूस, एक बॉटल ग्रेनेड और एक राइफल ग्रेनेड शामिल है। गिरफ्तार उग्रवादी से नामसाई पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि संगठन के अन्य सदस्यों और
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों ने इस अभियान को असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों पर एक बड़ी रणनीतिक सफलता करार दिया है।


मिजोरमः चाम्फाई से 9.53 करोड़ का प्रतिबंधित सामान जब्त
मिजोरम के चाम्फाई जिले में असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9.53 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार को चाम्फाई के रुआनतलांग इलाके में की गई।

सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। सूचना थी कि भारत-म्यांमार सीमा के पास एक गोदाम में अवैध रूप से आयात किए गए सामान छिपाए गए हैं। तलाशी के दौरान टीम ने फारस्टार किंग साइज सिगरेट के 60 कार्टन और अरेका नट्स (सुपारी) के 1,564 बोरे बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 9..53 करोड़ आंकी गई है।



जब्त किए गए सभी सामानों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स, चाम्फाई को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई असम राइफल्स और डीआरआई के बीच मजबूत समन्वय और साझा खुफिया प्रयासों का नतीजा है, जो सीमा पार होने वाली तस्करी और अवैध व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता साबित हुई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed