फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam NRC Data List going offline official website MHA Said It is being resolved soon

Assam में NRC Data: वेबसाइट से सूची गायब होने की अफवाह, गृह मंत्रालय ने कहा- डाटा सुरक्षित

Wed, 12 Feb 2020 12:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Assam NRC Data List going offline official website MHA Said It is being resolved soon
assam NRC official website

विज्ञापन

एनआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर असम एनआरसी की सूची नहीं दिख रही है। एनआरसी की अंतिम सूची का डाटा उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन हो गया है। इस मामले में गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि एनआरसी का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। क्लाउड स्पेस में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से सूची नहीं दिख रही है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।


गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआरसी डाटा सुरक्षित है। क्लाउड पर कुछ तकनीकी मुद्दे देखे गए। इन्हें जल्द ही हल किया जा रहा है। कुछ दिनों के लिए डाटा उपलब्ध नहीं था और इससे जनता, खासतौर से उन लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई, जिन्हें सूची से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें सूची से बाहर किए जाने का प्रमाणपत्र अभी जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


एनआरसी के राज्य संयोजक हितेश देव शर्मा ने माना कि डेटा ऑफलाइन हो गया है, लेकिन उन्होंने इसके पीछे किसी तरह की दुर्भावना के आरोप को खारिज किया। बड़े पैमाने पर डाटा के लिए क्लाउड सेवा आईटी कंपनी विप्रो ने मुहैया कराई थी और उनका अनुबंध पिछले साल 19 अक्टूबर तक का था। बहरहाल, पूर्व संयोजक ने इस अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि इसलिए विप्रो द्वारा निलंबित किए जाने के बाद 15 दिसंबर से डाटा ऑफलाइन हो गया था। उन्होंने बताया कि राज्य संयोजक समिति ने 30 जनवरी को अपनी बैठक में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का फैसला किया और फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान विप्रो को पत्र लिखा।

शर्मा ने कहा कि एक बार जब विप्रो डाटा को ऑनलाइन कर देगी तो यह जनता के लिए उपलब्ध होगा। हमें उम्मीद है कि लोगों को अगले दो-तीन दिनों में डाटा उपलब्ध हो जाएगा।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अक्तूबर में रजिस्टर में शामिल और रजिस्टर से बाहर सभी नागरिकों की पूरी जानकारी http://www.nrcassam.nic.in पर अपलोड की गई थी। इस पूरी लिस्ट में रजिस्टर में शामिल 3.11 करोड़ लोगों के साथ-साथ रजिस्टर से बाहर 19.06 लाख लोगों की भी पूरी जानकारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed