फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता बिल पर बवाल : असम के कई जिलों में इंटरनेट बंद, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू

Thu, 12 Dec 2019 04:54 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अजय सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 04:54 PM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन बिल पर पूर्वोत्तर में घमासान जारी है। असम में बुधवार को भी कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में विरोध के सुर उठ रहे हैं। पुलिस ने असम में भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। दिनभर का अपडेट-- 
 

विज्ञापन
assam news to Fresh anti protest against the Citizenship Amendment Bill
नागरिकता बिल पर पर असम में बवाल - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:53 PM, 11-Dec-2019
असम के डिब्रूगढ़ जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। यह कर्फ्यू आने वाले आदेश तक जारी रहेगा।

10:46 PM, 11-Dec-2019
असम- प्रदर्शनकारियों ने चाबुआ और पनिटोला रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की और आग लगाई। डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया रेलवे स्टेशनों को उच्च अलर्ट पर रखा गया। 
विज्ञापन
08:11 PM, 11-Dec-2019
अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू 

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभालने के लिए बुधवार को असम के गुवाहाटी में लगाए गए कर्फ्यू को अनिश्चिकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शाम छह बजकर 15 मिनट पर कर्फ्यू लगाया गया था जिसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेंगे और उसी के अनुसार कर्फ्यू हटाने के संबंध में निर्णय लेंगे। इससे पूर्व असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने बताया था कि कर्फ्यू बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा।
 
06:22 PM, 11-Dec-2019
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा, गुवाहाटी में शाम 6.15 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। जबतक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती, कर्फ्यू जारी रहेगा। 
 
 
 
05:55 PM, 11-Dec-2019
कई रेलगाड़ियां रद्द 

विभिन्न संगठनों द्वारा रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने तिनसुकिया और लुम्डिंग डिवीजन की 12 ट्रेनों को कैंसिल किया और 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया।  

 
05:48 PM, 11-Dec-2019
असम के लखीमपुर, दिसपुर, तिनसुकिया, धेमजी, डिब्रूगढ़, चराईदेव, सिवासागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप में शाम सात बजे से 12 दिसंबर सुबह सात बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:34 PM, 11-Dec-2019
डिब्रूगढ़ के डीएम ने शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। 
 
 
05:32 PM, 11-Dec-2019
असम के दिसपुर में जनता भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बस को जलाया। 
 
 
04:59 PM, 11-Dec-2019
गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें
 

 
04:44 PM, 11-Dec-2019
भारतीय सेना ने कहा, असम और त्रिपुरा ने सेना की तीन टुकड़ियों की मांग की है। दो टुकड़ियां त्रिपुरा में तैनात की गई है और एक टुकड़ी असम में है। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed