फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Hemant Biswa Sarmas reputation is at stake in Jalukbari seat, know what is the history

असम: जालुकबारी सीट पर है हेमंत बिस्व सरमा की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए क्या है इतिहास

Sun, 02 May 2021 08:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 02 May 2021 08:16 AM IST
सार

जालुकबारी विधानसभा सीट असम की अहम सीट है। यहां 2016 के चुनाव में भाजपा के हेमंत बिस्व सरमा जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के रमनचंद्र बोरठाकुर से है। इस बार कौन होगा विजेता यह थोड़ी देर में पता चल जाएगा। 
 

विज्ञापन
Assam: Hemant Biswa Sarmas reputation is at stake in Jalukbari seat, know what is the history
जालुकबारी में हेमंत बिस्व सरमा का कांग्रेस के रमनचंद्र बोरठाकुर से मुकाबला - फोटो : amar ujala graphic

विस्तार

जालुकबारी विधानसभा सीट असम की अहम सीट है। यहां 2016 के चुनाव में भाजपा के हेमंत बिस्व सरमा जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के रमनचंद्र बोरठाकुर से है। इस बार कौन होगा विजेता यह थोड़ी देर में पता चल जाएगा। 
विज्ञापन


जालुकबारी विधानसभा सीट गुवाहाटी के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं भाजपा के क्वीन ओझा। उन्होंने कांग्रेस के बोबीता शर्मा को 345606 से हराया था।
विज्ञापन


2016 में यहां 85 फीसदी वोटिंग हुई थी। हेमंत बिस्वा सरमा ने नरेन डेका को 85935 वोटों से हराया था। डेका को 32,455 वोट मिले थे जबकि नोटा 1074 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर था। इस बार कांग्रेस ने रमनचंद्र बोरठाकुर को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कद्दावर नेता हेमंत बिस्वा शर्मा
बीते असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को जाता है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थामने वाले हेमंत बिस्व सरमा भी पार्टी की जीत के पुरोधा बने। भाजपा ने उन्हें असम में प्रचार  की कमान सौंपी और उन्होंने करिश्मा कर दिखाया। 


किसी समय कांग्रेस में रहे थे सरमा
पूर्व में सरमा असम कांग्रेस में प्रभावशाली नेता थे। वे तरुण गोगोई सरकार में मंत्री भी रहे थे। सरमा के साथ कई और कांग्रेस विधायक भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें जालुकबारी सीट से टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed