फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government will make Hima Das a brand ambassador for sports

हिमा दास को खेलों का ब्रांड एंबेसडर बनाएगी असम सरकार

Sat, 14 Jul 2018 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी 
ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी  Updated Sat, 14 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Assam government will make Hima Das a brand ambassador for sports
असम सरकार ने विश्व स्तर की किसी प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हिमा दास को राज्य का ब्रांड एंबेसडर (खेल) बनाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार ने हिमा को खेलों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। ध्यान रहे कि दास ने बृहस्पतिवार को महिलाओं की 400 मीटर फाइनल रेस में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन


सोनोवाल ने कहा कि असम की इस लड़की ने एक विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हिमा के लौटने पर एक राज्य स्तरीय समारोह में उसका सम्मान करने का भी एलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और नई पीढ़ी में खेलों के प्रति दिलचस्पी पैदा करने के लिए सरकार ने हिमा को खेलों के लिए राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमा अगले महीने जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में भी अपना प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed