फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood cancer hospital remains inundated under floodwaters in Silchar town in Cachar district

Assam Flood: बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, गंभीर मरीजों की बढ़ी परेशानी, सड़क पर ही हो रहा उपचार

Tue, 28 Jun 2022 04:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

कैंसर अस्पताल के निदेशक ने कहा, मरीजों के लिए अस्पताल एक दिन के लिए भी बंद नहीं किया जा सकता है। बाहर के कैंसर मरीजों को हल्का इलाज दिया जाता था, गंभीर इलाज की जरूरत वाले मरीजों को ही अंदर रखा जाता था।

विज्ञापन
assam flood cancer hospital remains inundated under floodwaters in Silchar town in Cachar district
अमस में बाढ़ के बाद स्थिति हाल-बेहाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के कछार जिले के सिलचर कस्बे में एक कैंसर अस्पताल बाढ़ के पानी में डूब गया है। हालांकि जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है।  कैंसर अस्पताल के निदेशक रवि कन्नन ने कहा, कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल एक दिन के लिए भी बंद नहीं किया जा सकता है। बाहर के मरीजों को हल्का इलाज दिया जाता था, गंभीर इलाज की जरूरत वाले मरीजों को ही अंदर रखा जाता था। हमने मरीजों को परिसर से बाहर ले जाने के लिए राफ्ट का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन

सड़क पर कीमोथेरेपी और प्रारंभिक निदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में बराक घाटी में स्थित 150 बेड वाला कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र कई दिनों से पानी मे डूबे हुए हैं। स्थिति इतनी विकट है है कि मरीजों का उपचार सड़क पर ही किया जा रहा है। अस्पताल के संसाधन जुटाने वाले विभाग के प्रमुख दर्शन आर ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, "प्रक्रिया जो बाहर की जा सकती है, जैसे कीमोथेरेपी और प्रारंभिक निदान, हम सड़क पर कर रहे हैं जहां कम से कम जल-जमाव है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नदी में डूबा पुलिस थाना

असम में बीते एक महीने से कई जिलों में लाखों लोग बाढ़ की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ के कारण भंगनामारी पुलिस थाने की दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा डूब गया है। ब्रह्मपुत्र नदी के तेज बहाव से थाना पूरी तरह से ढहकर पानी में डूब गया। 
सीएम सरमा ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बजली के भबानीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके चरालपारा नयापारा का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। हम ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर आगे की कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी कि इससे पहले उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी रजनीत कुमार दास के साथ बाढ़ के ताजा हालात और कालदिया नदी के उफान से हुई क्षति को समझने के लिए बजली के पटारकुची में कुवारा का भी  दौरा किया। 


मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि असम की ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित कई अन्य क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कछार और उसके पड़ोसी करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

असम और पड़ोसी बांग्लादेश में हाल के हफ्तों में विनाशकारी बाढ़ से 150 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, और कुछ निचले इलाकों में घर जलमग्न हो गए हैं।

असम राज्य प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को 28 जिलों में प्रभावितों की कुल संख्या घटकर 22.21 लाख हो गई जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 25.10 लाख था। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहर रही हैं। 

बुलेटिन में बताया गया कि राज्यभर में 75 राजस्व मंडलों के तहत 2542 गांव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित हैं जबकि 2,17,413 लोगों ने 564 राहत शिविरों में शरण ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed